फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Air India Express flight going from Delhi to Srinagar returned back to Delhi

Air India: दिल्ली से श्रीनगर जा रहा एयर इंडिया एक्सप्रेस का विमान वापस लौटा दिल्ली, जम्मू में नहीं हुई लैंडिंग

Mon, 23 Jun 2025 07:14 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: श्याम जी. Updated Mon, 23 Jun 2025 07:14 PM IST
सार

एयर इंडिया एक्सप्रेस का विमान IX-2564 जम्मू में लैंडिंग न कर दिल्ली वापस लौट आया। एक अधिकारी ने बताया कि मौसम और रनवे साफ था, लेकिन ऐसा लगता है कि पायलट को उतरने के लिए उपयुक्त जगह नहीं मिल पाई।

विज्ञापन
Air India Express flight going from Delhi to Srinagar returned back to Delhi
एयर इंडिया एक्सप्रेस विमान - फोटो : ANI

विस्तार

नई दिल्ली से जम्मू जा रही एअर इंडिया एक्सप्रेस की उड़ान संख्या आइएक्स 2564 जम्मू पहुंचने के बाद वहां लैंड नहीं कर पाई। विमान आसमान में चक्कर काटने के वापस दिल्ली आ गया। जम्मू एयरपोर्ट से जुड़े अधिकारियों का कहना है कि एयरपोर्ट पर लैंडिंग से जुड़ी प्रक्रिया में कोई दिक्कत नहीं थी, ऐसे में पायलट ने विमान को दिल्ली ले जाने का फैसला क्यों किया, यह समझ से परे है। उधर एअर इंडिया एक्सप्रेस ने जीपीएस सिग्नल से जुड़े कारण को इसके लिए जिम्मेदार बताया है।

विज्ञापन


उड़ान संख्या आइएक्स 2564 सोमवार को नई दिल्ली से निर्धारित समय से 24 मिनट की देरी से 11.04 बजे उड़ान भरी। उड़ान के समय सबकुछ ठीक था। विमान ने तय समय पर जम्मू के वायु क्षेत्र में प्रवेश भी किया, लेकिन एकाएक विमान के पायलट को जीपीएस सिग्नल से जुड़ी कुछ समस्या महसूस हुई। इसके बाद पायलट ने वहां लैंडिंग के बजाय दिल्ली लौटने का फैसला किया। 
विज्ञापन


पायलट ने बाद में इस निर्णय से नई दिल्ली एटीसी को अवगत कराया, जिसके बाद उड़ान वापस जम्मू से नई दिल्ली की दूरी तय कर आईजीआई एयरपोर्ट पर लैंडिंग की। लैंडिंग पूरी तरह सुरक्षित रही। एअर इंडिया एक्सप्रेस का कहना है कि नई दिल्ली में लैंडिंग के बाद इसमें सवार यात्रियों के लिए वैकल्पिक उड़ान का प्रबंध किया गया। एअर इंडिया एक्सप्रेस का यह भी कहना है कि कुछ संवेदनशील क्षेत्रों में जीपीएस सिग्नल से जुड़ी समस्या आती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed