फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   A terrorist of Lashkar caught by security forces in Bandipora, interrogation continues

जम्मू-कश्मीरः बांदीपोरा में सुरक्षाबलों ने दबोचा लश्कर का एक आतंकी, पूछताछ जारी

Fri, 10 Jul 2020 01:50 AM IST
दुष्यंत शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Fri, 10 Jul 2020 01:50 AM IST
विज्ञापन
A terrorist of Lashkar caught by security forces in Bandipora, interrogation continues
पकड़ा गया आतंकी - फोटो : ANI

जम्मू-कश्मीर के बांदीपोरा में सुरक्षाबलों और पुलिस ने लश्कर के एक आतंकी को गिरफ्तार किया है। उसके पास से ग्रेनेड और गोला-बारूद बरामद किया गया है। उससे पूछताछ की जा रह है।  

विज्ञापन

विज्ञापन


बता दें कि बांदीपोरा के पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष शेख वसीम बारी, उनके पिता बशीर अहमद और छोटे भाई व भाजयुमो के जिला अध्यक्ष उमर बारी की हत्या से पूरे प्रदेश में आक्रोश है। प्रदेश के विभिन्न इलाकों में भाजपा नेता व कार्यकर्ता प्रदर्शन कर रहे हैं। इस दौरान आक्रोशित लोगों ने पाकिस्तान के खिलाफ नारेबाजी की। साथ ही पाकिस्तान का पुतला भी फूंका।
विज्ञापन
विज्ञापन


बांदीपोरा के पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष शेख वसीम बारी, उनके पिता बशीर अहमद और छोटे भाई व भाजयुमो के जिला अध्यक्ष उमर बारी की बुधवार शाम को आतंकियों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। दिलदहला देने वाले इस हत्या कांड से जम्मू-कश्मीर में आक्रोश है। वहीं इस वारदात के बाद भाजपा नेता व उनके परिवार की सुरक्षा में तैनात पुलिसकर्मियों की भूमिका संदेह के दायरे में है।

पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि पूरे परिवार को सुरक्षा के लिए दस पुलिसकर्मी मिले थे। लेकिन वारदात के समय इनमें से एक भी मौके पर नहीं था। इससे आतंकियों को वारदात को अंजाम देने में आसानी हुई। अधिकारी इसे सुरक्षा व्यवस्था में बड़ी चूक मान रहे हैं। लापरवाही के आरोप में दस पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया गया है। वहीं आतंकियों के खात्मे के लिए सुरक्षाबलों ने ऑपरेशन भी शुरू कर दिया है।


भाजपा के कश्मीर मीडिया प्रभारी मंजूर भट्ट ने घटना की कड़ी निंदा करते हुए इसे आतंकियों की कायराना हरकत करार दिया है। उन्होंने कहा कि ऐसी वारदातों से भाजपा डरने वाली नहीं है।


भाजपा नेता के परिवार की सुरक्षा के लिए दस पुलिसकर्मी तैनात किए गए थे। वारदात के समय इनमें से एक भी मौके पर नहीं था। इससे इनकी भूमिका संदेह के दायरे में है। इन सभी की गिरफ्तारी कर पूछताछ की जाएगी। इस वारदात के पीछे लश्कर-ए-तैयबा का हाथ है।
- विजय कुमार, आईजीपी, कश्मीर

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed