{"_id":"28-45172","slug":"Kathua-45172-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"आचार संहिता लागू होते ही उद्घाटन पर लगी पाबंदी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आचार संहिता लागू होते ही उद्घाटन पर लगी पाबंदी
ब्यूरो/अमर उजाला, कठुआ
Updated Thu, 06 Mar 2014 10:50 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चुनाव आयोग के शेड्यूल जारी करने के तुरंत बाद जिला उपायुक्त कार्यालय से सटे कांफ्रेंस हाल में तमाम जिला अधिकारियों की आपात बैठक बुलाई गई। इस दौरान एडीसी और जिला उपायुक्त ने अधिकारियों को कोताही की सूरत में कड़े संज्ञान की चेतावनी जारी कर दी।
विज्ञापन
प्रशासनिक अधिकारियों से कहा गया कि अब वह सीधा चुनाव आयोग के अधीन हैं। अधिकारियों सहित ड्यूटी स्टाफ सदस्यों को चौबीस घंटे मोबाइल आन रखने होंगे।
बिना अधिकृत अनुमति लिए कोई भी अधिकारी जिला मुख्यालय नहीं छोड़ सकेगा। इसी तरह से बिना लिखित अनुमति के अवकाश नहीं मिलेगा। आदर्श आचार संहिता लागू होने से बिना स्वीकृति प्राप्त कार्य नहीं हो सकेंगे।
विज्ञापन
चुने हुए नुमाइंदे और एनजीओ के सदस्य सरकारी इमारत का उद्घाटन नहीं कर सकेंगे। तमाम नियम कायदों की कहीं अवहेलना होती है, तो संबंधित अधिकारी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।
विज्ञापन
करीब आधे घंटे तक प्रशासनिक अधिकारियों को चुनाव आयोग की सख्ती का पाठ पढ़ाया गया। बुलाई गई आपात बैठक में प्रशासनिक अधिकारियों के अलावा विभिन्न सरकारी विभागों के जिला अधिकारी मौजूद थे।