{"_id":"27-45869","slug":"Jammu-45869-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"इधर मोदी दे रहे थे भाषण, उधर चल रही थीं गोलियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इधर मोदी दे रहे थे भाषण, उधर चल रही थीं गोलियां
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
Updated Thu, 27 Mar 2014 11:00 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हीरानगर में बुधवार को मोदी की रैली थी। सुबह सीमावर्ती क्षेत्रों में गोलीबारी की आवाजें सुनने पर लोगों ने सोचा कि कहीं पाक की ओर से फिर से सीजफायर का उल्लंघन तो नहीं हो गया।
विज्ञापन
कई किसान जो काम करने के लिए खेतों में गए थे, वे गोलीबारी की आवाज सुनकर लौट आए। बाद में पता चला कि पाक रेजरों की ओर से जिले के सीमावर्ती गांव चक्क सद्दा के निकट जीरो लाइन पर बनाए गए फायरिंग रेंज में पाक सैनिक प्रशिक्षण ले रहे हैं।
विज्ञापन
बहरहाल, इस गोलीबारी की आवाज से सांबा में कुछ देर के लिए दहशत का माहौल बन गया।
सीमांत पंचायत के सरपंच विनय शर्मा, शशिपाल शर्मा आदि ने बताया कि पाक रेजरों की ओर से बनाए गए फायरिंग रेंज से सीमावर्ती ग्रामीण भी असमंजस में हैं।
उन्होंने कहा कि जब भी पाक रेंजर फायरिंग रेंज में गोलीबारी करते हैं, तो उन्हें चिंता सताने लगती है। ग्रामीण चिंतित रहते हैं कहीं फायरिंग रेंज के बहाने ग्रामीणों पर ही पाक रेंजर गोलीबारी न शुरू कर दें।
विज्ञापन
उनके अनुसार बुधवार सुबह भी पाक रेजरों की ओर से फायरिंग रेंज पर गोलीबारी से लोगों में दहशत का माहौल बन गया था।