फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   8600 jobs in jamuu till march 2014

बंपर नौकरियां, जल्द ही होंगी 8600 पदों पर भर्ती

Mon, 26 Aug 2013 12:13 PM IST
उमेश पंगोत्रा,जम्मू
उमेश पंगोत्रा,जम्मू Updated Mon, 26 Aug 2013 12:13 PM IST
विज्ञापन
 8600 jobs in jamuu till march 2014

जम्मू के विभिन्न महकमों के अहम पदों पर नियुक्तियों के लिए चयन प्रक्रिया तेज होगी। राज्य सेवा भर्ती बोर्ड के समक्ष 4400 स्थायी शिक्षकों, करीब दो सौ जूनियर इंजीनियरों के अलावा नॉन गजेटेड रैंक के करीब चार हजार पदों पर भर्तियां की जाएंगी।

विज्ञापन


18 हजार से अधिक पदों पर चयन की प्रक्रिया लंबित है। रियासती हुकूमत ने बोर्ड को मिशन 2014 के मद्देनजर अगले वर्ष मार्च महीने तक इस प्रक्रिया को पूरा करने की हिदायत दी है। इसके अलावा जिला मुख्यालयों अथवा विभागीय निदेशालयों में भी 6701 चतुर्थ श्रेणी कर्मियों के चयन की प्रक्रिया जारी है।
विज्ञापन

 
सूत्रों के मुताबिक फरवरी-मार्च 2013 में शिक्षकों की भर्ती के लिए जारी धीमी प्रक्रिया के बाद सरकार हरकत में आई। मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने नई भर्ती नीति के तहत चयन प्रक्रिया को जल्द से जल्द पूरा करने की हिदायतें स्थिति की समीक्षा के बाद दी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


असल में मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला बेरोजगारी दूर करने में नाकामयाबी का मुद्दा विपक्ष को 2014 में होने वाले लोकसभा के बाद विधानसभा चुनाव में नहीं देना चाहते। विधानसभा में बजट सत्र 2013 के दौरान ही मुख्यमंत्री ने इस मुद्दे पर अपने इरादे जाहिर कर दिए थे।

बजट सत्र के दौरान ही सैकड़ों पदों पर नियुक्तियों के लिए आवेदन मांगें थे। श्रम एवं रोजगार मंत्री अजय सडोत्रा का कहना है कि बोर्ड जल्द ही लंबित चयन प्रक्रिया को पूरा कर लेगा।


खास बात यह है कि सचिवालय स्टाफ की भी भर्ती के लिए सरकार सक्रिय हो गई है। सामान्य प्रशासन विभाग के सचिव मुश्ताक अहमद बुखारी का कहना है कि सचिवालय में नान गजेटेड कैडर के 69 पदों का सृजन कर इसे भर्ती के लिए बोर्ड को रेफर कर दिया गया है। इनमें सेक्शन आफिसर, सीनियर स्टेनो, हेड असिस्टेंट और सीनियर असिस्टेंट के पद शामिल हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed