{"_id":"5a2060744f1c1ba7668b7673","slug":"81512071284-jammu-and-kashmir-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रक कार भिड़त में चार लोग घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रक कार भिड़त में चार लोग घायल
Updated Fri, 01 Dec 2017 01:18 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
बाड़ी ब्राह्मणा। जम्मू पठानकोट नेशनल हाईवे पर बाड़ी ब्राह्मणा ओम अस्पताल के पास एक कार और ट्रक की भिड़ंत हो गई। जिससे कार में सवार चार लोग जख्मी हो गए। घायलों को इलाज के लिए ओम अस्पताल में दाखिल करवाया गया है।
जानकारी के अनुसार मारुति कार नंबर जेके-02क्यू-0537 सांबा से जम्मू की तरफ आ रही थी। बताया गया है कि जैसे ही कार बाड़ी ब्राह्मणा के सिड़को चौक पार कर थोड़ा आगे पहुंची तो जम्मू से विजयपुर की तरफ जा रहा ट्रक नंबर जेके-02-एएल 2265 डिवाडर तोड़ कर दूसरी तरफ जा पहुंचा और कार को अपनी चपेट में ले लिया। जिससे कार में सवार चार लोग घायल हो गये । हादसे के बाद आस पास के लोग मौके पर पहुंचे और घायलों को कार से बाहर निकाल का अस्पताल में भर्ती करवाया। घायलों की पहचान संजीव कुमार (32) मदन लाल (74) विष्णो देवी (65) और राजेश कुमार (37) के रूप में हुई है । पुलिस ने ट्रक को जब्त कर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।