फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   शराब की दुकान खोलने के विरोध, भड़के लोगों ने किया प्रदर्शन

शराब की दुकान खोलने के विरोध, भड़के लोगों ने किया प्रदर्शन

Thu, 30 Nov 2017 01:22 AM IST
Updated Thu, 30 Nov 2017 01:22 AM IST
विज्ञापन
शराब की दुकान खोलने के विरोध, भड़के लोगों ने किया प्रदर्शन

विज्ञापन
उधमपुर/पंचैरी। सात महीने पहले पंचैरी में दो बच्चियों के साथ दुष्कर्म के बाद सीज की गई शराब की दुकानें खोले जाने के विरोध में पंचैरी जमकर नारेबाजी की। उन्होंने उधमपुर-लांदर मार्ग पर वाहनों की आवाजाही बंद करके सरकार व प्रशासन के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। पंचैरी के निवासियों का कहना है कि पंचैरी में किसी कीमत पर भी शराब की दुकानें खोलने नहीं दी जाएगी।

सात महीने के बाद शराब की दुकान के मालिक ने किसी को सूचित किए बिना मंगलवार शाम को पंचैरी में शराब की दुकान को खोल कर काम शुरू कर दिया। जब स्थानीय निवासियों को इसका पता चला तो बुधवार को सभी लोग विरोध में सड़कों पर उतर गए। लोगों ने सुबह करीब सात बजे ही उधमपुर-लांदर मार्ग को बंद करके सरकार व प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन शुरू कर दिया। इसके बाद कोई भी वाहन न तो लांदर पहुंचा और न ही लांदर से उधमपुर। वहीं प्रदर्शन को देखते हुए मालिक ने शराब की दुकान भी नहीं खोली। वहीं जब मार्ग को बंद किए जाने की सूचना मिली तो उधमपुर से डीएसपी हेडक्वार्टर कामेश्वर पुरी और पंचैरी के तहसील नरेंद्र कुमार पंचैरी पहुंच गए। जहां प्रदर्शनकारियों ने बताया कि सात महीने पहले शराब की नशे में एक युवक ने दो मासूम बच्चियों को अपनी हवस का शिकार बनाया था, जिसके बाद इन दुकानों को बंद किया गया था। दुकानों को पूरी तरह से बंद करने की मांग को लेकर पंचैरी के लोगों ने कई दिनों तक सड़कों पर उतर कर आंदोलन किया था। मामला जम्मू हाई कोर्ट में चला गया। मंगलवार को अचानक ही बिना किसी को सूचित किए शराब की दुकान को खोल कर काम शुरू कर दिया गया। इसके बारे में दुकान के मालिक ने प्रशासन को भी सूचित नहीं किया। उनकी मांग है कि दुकान के मालिक के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाए। इसके अलावा सरकार तक यह बात पहुंचा दी जाए कि पंचैरी के लोग किसी कीमत पर भी पंचैरी के अंदर शराब की दुकान नहीं खुलने देंगे। जब से दोनों शराब की दुकानें बंद हुई हैं, पूरी तहसील का माहौल शांतिपूर्ण बन गया है। सात महीने में कोई भी अपराध का बड़ा मामला दर्ज नहीं हुआ है। पंचैरी के लोग किसी कीमत पर भी अपने बच्चों व युवाओं के भविष्य को खराब होते हुए नहीं देख सकते हैं। इसलिए शराब की दुकानों के विरोध में सड़कों पर उतरने को मजबूर हैं। लोगों को शांत करने के लिए पहुंचे पंचैरी के तहसीलदार ने भी माना कि शराब की दुकानों को खोलने के बारे में उनको भी सूचित नहीं किया गया। वहीं डीएसपी कामेश्वर पुरी ने लोगों से कहा कि वह कोर्ट जाकर इसकी जानकारी हासिल करें। वहीं पुलिस पूरी जांच करके अपनी तरफ से कार्रवाई करेगी। तहसीलदार व पुलिस के आश्वासन के बाद पंचैरी के लोग शांत हुए और प्रदर्शन बंद किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed