{"_id":"5a1f0dfe4f1c1b193e8b5b7f","slug":"81511984638-jammu-and-kashmir-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गौ रक्षकों पर हमले का विरोध्","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गौ रक्षकों पर हमले का विरोध्
Updated Thu, 30 Nov 2017 01:13 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
आरएस पुरा। बजरंग दल आरएस पुरा इकाई ने कठुआ के मडीन गांव में गौ भक्तों पर हमला करने के खिलाफ एसडीएम कार्यालय के बाहर नारेबाजी की। गौ तस्करों ने एसडीएम आरएस पुरा को ज्ञापनपत्र सौंपा। बजरंग दल के संयोजक रघुनंदन शर्मा की अध्यक्षता में नारेबाजी की। कठुआ जिले में गौ भक्ताें पर हमला कर वहां से गायों को ले जाने पर नारेबाजी की। दोषी लोगों के खिलाफ कानून के अंतर्गत कार्रवाई करने के लिए राज्य सरकार से मांग की। आरएस पुरा तहसील में कई स्थानों पर एक समुदाय के लोगों द्वारा गायों की तस्करी करने का चल रहा है। प्रशासन द्वारा अनदेखी की जा रही है। जिसके चलते गो रक्षकों पर हमले किए जा रहे हैं। हिंदू धर्म के लोगों की भावनाआें के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है। अगर प्रशासन ने कोई कार्रवाई नहीं की तो बजरंग दल स्वयं कार्रवाई करेगा। प्रशासन इसका जिम्मेदार होगा। जिला अध्यक्ष रतन लाल, जिला मंत्री कृष्ण लाल, ओम प्रकाश, बाबा इंद्रजीत शर्मा, संगठन मंत्री कुलदीप सिंह ने कहा कि ज्योडा फार्म, कलाली टिब्बा, मरालिया आदि क्षेत्र में गायों की तस्करी करने वाले लोग अब एक योजना के अंतर्गत गो रक्षकों पर हमला करने में लगे हैं। अगर राज्य सरकार ऐसे शरारती तत्वों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की गई तो राज्य भर में बजरंग दल आंदोलन करेगा। कठुआ में राकेश नामक गौ रक्षक पर हमला करने वाले लोगों को 24 घंटो के भीतर हिरासत में लिए जाने की मांग की। इस दौरान बजरंग दल के कई कार्यकर्ता भी मौजूद थे।