{"_id":"5a51321e4f1c1b18758b4e7f","slug":"51515270686-jammu-and-kashmir-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सूमो पलटी, सात घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सूमो पलटी, सात घायल
Updated Sun, 07 Jan 2018 05:14 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उधमपुर। मजालता तहसील के पलढाई इलाके में शनिवार तड़के सूमो के धार रोड पर पलटने से हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले के सात यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए। पांच घायलों को पीएचसी मजालता में प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर किया गया।
विज्ञापन
वहां भी उनकी हालत में सुधार नहीं होने पर पांचों को जीएमसी रेफर कर दिया।जानकारी के मुताबिक सुबह करीब साढ़े चार बजे चंबा की तरफ जा रही सूमो जैसे ही पलढाई इलाके में पहुंची तो अचानक चालक का नियंत्रण वाहन से हट गया और वह धार रोड पर पलट गया।
विज्ञापन
इसकी सूचना मिलने पर मजालता पुलिस तुरंत पहुंची और सातों घायलों को सूमो से बाहर निकाल कर पीएचसी मजालता पहुंचाया। यहां पर राज कुमार, कृष्ण चंद, राकेश सिंह, प्रेम सिंह और रंजीत सिंह सभी निवासी पांगी चंबा हिमाचल प्रदेश की हालत में सुधार नहीं होने पर जिला अस्पताल रेफर किया गया।
विज्ञापन
यहां भी उनकी हालत नहीं सुधरी। आखिर पांचों को जीएमसी रेफर करना पड़ा। अन्य दो घायलों में संजय सिंह और गणेश दोनों पुत्र सुखदेव निवासी पांगी चंबा की हालत में सुधार है। पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।