{"_id":"5a3eba4f4f1c1ba12d8ba65a","slug":"51514060367-jammu-and-kashmir-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एटीएम में दाखिल हुए चोर, काटी सप्लाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एटीएम में दाखिल हुए चोर, काटी सप्लाई
Updated Sun, 24 Dec 2017 05:35 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : डेमो फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुंछ। शनिवार को सुबह तड़के जिले की सुरनकोट तहसील के मुगल रोड पर स्थित बफ्लियाज गांव में स्थित बैंक के एटीएम के शटर के ताले चोरों ने तोड़े। इस दौरान चोरों ने एटीएम की बिजली की सप्लाई भी काट दी। हालांकि चोर वारदात को अंजाम देने में नाकाम रहे। घटना के बाद पुलिस ने निरीक्षण कर मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार सुबह गांव कुछ लोग जब बाजार में पहुंचे तो उन्होंने देखा कि जम्मू-कश्मीर बैंक के एटीएम के बाहर लगे शटर के ताले तोड़ कर पास में फेंके हुए हैं और शटर भी करीब आधा फुट ऊंचा उठा हुआ है। इस पर ग्रामीणों ने क्षेत्र में तैनात पुलिस पोस्ट पर मामले की जानकारी दी।
विज्ञापन
इसके बाद उन्होंने सुरनकोट थाने में सूचना दी। सुरनकोट के थाना प्रभारी अंजीर मीर पुलिस दल के साथ घटना स्थल पर पहुंचे और जांच करने के साथ ही वहां से फिंगर प्रिंट्स भी लिए। पुलिस ने पाया कि चोरों द्वारा जहां ताले तोड़े गए वहीं एटीएम की बिजली की सप्लाई की तारों को भी काटा गया।
विज्ञापन