{"_id":"5a3d66084f1c1bc9678c36a3","slug":"51513973256-jammu-and-kashmir-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू-कश्मीरः दिगवार सेक्टर में माइन फटने से सेना के दो जवान घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू-कश्मीरः दिगवार सेक्टर में माइन फटने से सेना के दो जवान घायल
Updated Sat, 23 Dec 2017 12:16 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : DEMO PHOTO
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुंछ। शुक्रवार देर शाम जिले में नियंत्रण रेखा के दिगवार सेक्टर में माइन फटने से सेना के दो जवान गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद सेना के कमांड अस्पताल उधमपुर भेजा गया। घायल जवानों में सेना की दो नागा रेजिमेंट के सिपाही वोलन थूंग और सिपाही राकेश शामिल हैं।
विज्ञापन
सूत्रों के अनुसार शाम करीब चार बजे नियंत्रण रेखा पर दिगवार सेक्टर में तैनात भारतीय सेना की दो नगा रेजिमेंट की अग्रिम चौकी बम्प के पास कुछ जवान बंकरों की मरम्मत का काम कर रहे थे कि साढे़ चार बजे अचानक मिट्टी में पड़ा कोई पुराना माइन फट गया।
विज्ञापन
इससे आसपास से भारी मात्रा में पत्थर के टुकडे़ और मिट्टी कंकड़ उड़ते हुए जवानों पर आ गिरे। इससे सिपाही वोलन थूंग की दोनों आंखें और एक कंधे को गंभीर चोटें आ गई, जबकि सिपाही राकेश की बाईं आंख और चेहरे पर चोट आई।
विज्ञापन
घटना के तुरंत बाद दोनों घायल जवानों को पुंछ नगर स्थित सेना के 425 फील्ड अस्पताल लाया गया। यहां उनकी आंखों की हालत गंभीर देखते हुए प्राथमिक उपचार के करीब साढ़े पांच बजे सेना के हेलीकाप्टर से को उधमपुर भेज दिया गया।