{"_id":"5a1878684f1c1b193e8b4acd","slug":"41511553128-jammu-and-kashmir-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नशा तस्करों के निशाने पर छात्र व अमीर लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नशा तस्करों के निशाने पर छात्र व अमीर लोग
Updated Sat, 25 Nov 2017 01:22 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
जम्मू। पंजाब और जम्मू के नशा तस्कर मंदिरों के शहर को उड़ता पंजाब बनाना चाहते हैं। दोनों राज्यों में सक्रिय तस्कर बड़े पैमाने पर तस्करी कर रहे हैं। पाकिस्तान से आने वाली हेरोइन को दोनों राज्यों के बीच बेचा जा रहा है। पुलिस की ओर से पकड़े गए तस्कर भी पंजाब और जम्मू कश्मीर के बीच तस्करी करते हैं।
शहर के स्कूल कालेज और बड़े घर के बच्चों को निशाना बनाकर हेरोइन की तस्करी की जा रही है। बड़े तस्कर हेरोइन को लाकर उसकी अलग अलग डोज बनाकर बेच रहे हैं। जम्मू के गांधी नगर, गंग्याल, सतवारी, मीरां साहिब, आरएस पुरा, बिश्नाह पुलिस स्टेशन अंतर्गत क्षेत्रों में सबसे अधिक सप्लाई की जा रही है। सोशल नेटवर्किंग साइट के जरिए ग्रुप बनाकर कोड वर्ड में इसे बेचा जा रहा है। शहर के होटलों, क्लबों, रेस्तरां और पबों में होने वाली पार्टियों में इसका चलन है। इन जगहों पर भी हेरोइन को बेचा जा रहा है।
मेंढर, अनंतनाग और अमृतसर के रहने वाले तस्करों के बीच अधिकतर तस्करी हो रही है। मेंढर और अनंतनाग में तस्कर एलओसी से आने वाली खेप को जम्मू और अन्य राज्यों में पहुंचा रहे हैं। वहीं, पंजाब के अमृतसर बार्डर से होने वाली नशा तस्करी को तस्कर पंजाब और जम्मू में सप्लाई कर रहे हैं।
विज्ञापन
जम्मू कश्मीर के डीजीपी एसपी वैद कह चुके हैं कि पाकिस्तान हर मोर्चे पर विफल हुआ है। इसलिए अब नारको टेरेरिज्म के जरिए जम्मू कश्मीर के युवाओं को नुकसान पहुंचाने की फिराक में है। जानबूझकर तस्करी करवाई जा रही है, ताकि युवाओं को खोखला किया जा सके।
एक दिन पहले ही कोर्ट ने मांगी थी जानकारी
हाईकोर्ट ने वीरवार को जम्मू कश्मीर सरकार से रियासत में पिछले दस सालों से नशा तस्करी के रिकार्ड की जानकारी मांगी थी। रात को ही पुलिस ने सर्जिकल स्ट्राइक कर करोड़ों रुपये की हेरोइन बरामद कर ली। कोर्ट ने भी महसूस किया है कि हेरोइन की तस्करी बड़ा खतरा बन चुकी है। तेजी से इसकी चपेट में आने वालों की संख्या बढ़ रही है। इस साल अब तक 200 से अधिक लोगों की इससे संदिग्ध मौत हो चुकी है।
लंबे समय से कर रहे थे तस्करी
जम्मू। हेरोइन के साथ पकड़े गए आरोपी लंबे समय से इसका कारोबार कर रहे हैं। इनके संपर्क में करीब एक दर्जन लोग हैं। उम्मीद है कि अगले कुछ दिनों में कुछ और बड़े नशा तस्कर दबोचे जाएंगे। इनकी तलाश में पुलिस की टीमें लग चुकी हैं। एसपी साउथ संदीप चौधरी ने बताया कि पंजाब के अमृतसर के रहने वाले पकड़े गए राकेश कुमार उर्फ बाबी से 200 ग्राम हेरोइन बरामद की गई है। इंदिरा नगर के रहने वाले संजय से 10 किलो ग्राम हेरोइन और 24 लाख रुपये कैश, समैलपुर कोठे के रहने वाले सन्नी से पांच किलो हेरोइन और थन्ना मंडी के रहने वाले अश्तयाक से 100 ग्राम हेरोइन बरामद की गई है। बाबी को डिगियाना, सन्नी को सौड़ा, अश्तयाक को कुंजवानी नाका और संजय को गांधी नगर से पकड़ा गया है। जिला पुलिस ने नगरोटा के पास दो किलो चरस के साथ अनंतनाग के रहने वाले मोमीन अहमद को पकड़ लिया। वह श्रीनगर से जम्मू की तरफ आ रहा था। नगरोटा के पास नाका लगाकर इसे दबोचा गया है। जानकारी के अनुसार संजय के पास 35 लाख की कार है। इससे वो हेरोइन की तस्करी करता है। सन्नी स्विफ्ट कार से तस्करी करता है। सन्नी की डिगियाना में एक दुकान भी है। दोनों पिछले लंबे समय से नशे की तस्करी करते हैं। इनका काफी बड़ नेटवर्क है।