फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   घाटी के सैकड़ां जवान पुलिस में शामिल हुए

घाटी के सैकड़ां जवान पुलिस में शामिल हुए

Thu, 30 Nov 2017 01:22 AM IST
Updated Thu, 30 Nov 2017 01:22 AM IST
विज्ञापन
घाटी के सैकड़ां जवान पुलिस में शामिल हुए
कठुआ। सरदार प्रीथिनंदन सिंह पुलिस ट्रेनिंग स्कूल में बुधवार को अटेस्टेशन कम पासिंग आउट परेड का आयोजन हुआ। 25वें बेसिक ट्रेनिंग कोर्स के बाद संभाग भर से 947 प्रशिक्षुओं को पुलिस दल में शामिल कर लिया गया। राज्य की मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती ने परेड की सलामी ली और प्रशिक्षुओं को कर्तव्यनिष्ठा की शपथ दिलाई। शांतिदूत कबूतरों और हवा में छोड़े गए रंग-बिरंगे गुब्बारों के अतिरिक्त मनमोहक आतिशबाजी के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।
विज्ञापन

सरदार प्रीथिनंदन सिंह पुलिस ट्रेनिंग स्कूल के दीक्षांत परेड ग्राउंड में आयोजित पासिंग आउट परेड की सलामी लेते हुए मुख्य अतिथि मुख्यमंत्री ने प्रशिक्षुओं को और उनके परिजनों को शुभकामनाएं दी। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि पिछले नौ महीनों में इन प्रशिक्षुओं ने जो सीखा है उसका अनुसरण आजीवन करेंगे और मकसद को नाकाम नहीं होने देंगे। उन्होंने कहा कि जेकेपी को अनुशासित पुलिस का दर्जा प्राप्त है। पुलिस वेलफेयर के लिए किए गए प्रयास सराहनीय है। इसके साथ उन्होंने आम लोगों और पुलिस के बीच समन्वय पर भी जोर दिया। इस अवसर पर वन मंत्री चौधरी लाल सिंह, हीरानगर विधायक कुलदीप राज, डीजीपी डा. शीशपाल वैद, पीटीएस के प्रिंसिपल रंजीत कंवर के साथ अन्य भी बड़ी संख्या में मौजूद रहे।
विज्ञापन


दातों तले उंगली दबाई
दीक्षांत परेड के दौरान कमांडो ड्रिल का प्रदर्शन किया गया। कदम से कदम मिलाते कमांडो दस्ते के प्रशिक्षुओं ने दर्शकों को दातों तले उंगली दबाने को मजबूर कर दिया। ड्रिल के दौरान एक हुकुम की तामील करते हुए प्रशिक्षुओं की दर्शकों ने जमकर हौसला अफजाई की। मास पीटी में भी प्रशिक्षुओं ने अपना हुनर दिखाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


मेहराज दीन को मिला सेलेक्शन ग्रेड
मेहराज दीन को सेलेक्शन ग्रेड से सम्मानित करते हुए राज्य की मुख्यमंत्री ने वन रैंक प्रमोशन से नवाजा। आउट ऑफ टर्न प्रमोशन में मेहराज दीन को प्रशिक्षण संपन्न होने पर यह सम्मान दिया गया। पुरस्कार समारोह में प्रशिक्षण के उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए शाकिर यूसुफ आउटडोर बेस्ट से नवाजा गया। इसके साथ ही अशाक अहमद को इंडोर बेस्ट से नवाजा गया। इसके लिए उन्हें नकद पुरस्कार और कमीशन सर्टिफिकेट क्लास वन भी दिया गया। इसी तरह निशानेबाजी में मुजमिल फारूक को बेस्ट आंका गया। आल राउंड बेस्ट सेकेंड आरिफ मोहम्मद वानी, आल राउंड बेस्ट थर्ड मोहम्मद शाफीक को आंका गया।

सबसे पढ़ा-लिखा बैच
पीटीएस के प्रिंसिपल ने अपने संबोधन में सभी प्रशिक्षुओं की योग्यता के बारे में बताया। उन्होंने बताया कि यह सबसे पढ़ा लिखा बैच है, जिसमें एक प्रशिक्षु ने एम फिल की है। 186 प्रशिक्षुओं ने पोस्ट ग्रेजुएशन की है। 344 प्रशिक्षुओं ने ग्रेजुएशन, 248 ने बारहवीं कक्षा, 119 ने दसवीं और 49 अंडर मीट्रिक हैं।


मुख्यमंत्री ने एसआरओ 202 को नहीं हटाकर किया निराश
दीक्षांत समारोह के बाद प्रशिक्षुओं के चेहरों पर जहां खुशी थी, तो एसआरओ 202 को न हटाए जाने को लेकर गम भी था। मीडिया से बात करते हुए प्रशिक्षुओं ने कहा कि राज्य की मुख्यमंत्री से उन्हें आशा थी कि वह इस बारे में कोई घोषणा करेंगी, लेकिन ऐसा कुछ नहीं हुआ। उनकी आशा टूट गई। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार की मंजूरी के बाद एसपीओ को दस से बारह हजार रुपये मिलेंगे, लेकिन उन्हें मात्र सात हजार रुपये पर काम करना होगा। उन्होंने कहा कि नौकरी मिलने की खुशी तो है, लेकिन सात हजार में घर का खर्च किस प्रकार चलाएंगे। उन्होंने कहा कि बुरहान वानी की मौत के दौर में उन्होंने पुलिस में भर्ती होने का दम दिखाया और आज उन्हें यह सब देखना पड़ रहा है। प्रशिक्षुओं के अभिभावक भी एसआरओ 202 से नाखुश दिखे और इसे हटाने की मांग सरकार से की। उन्होंने कहा कि भर्ती होने के बाद कश्मीर में अपने ही लोगों के खिलाफ वह खड़े होंगे और ऐसे में उन्हें कम से कम इतनी तनख्वाह तो मिलनी चाहिए कि घर खर्च तो निकल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed