{"_id":"5a1f0fde4f1c1b3c3d8baa6b","slug":"21511985118-jammu-and-kashmir-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मारपीट मामले में नेशनल हाईवे जाम किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मारपीट मामले में नेशनल हाईवे जाम किया
Updated Thu, 30 Nov 2017 01:21 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हीरानगर। बनियाड़ी में मंगलवार को हुए विवाद के बाद पुलिस ने दोनों पक्षों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया था। बुधवार को पूर्व सरपंच से मारपीट मामले में आरोपी को न पकड़े जाने पर समर्थकों का गुस्सा फूट पड़ा। दोपहर बाद लोगों को प्रदर्शन उग्र रूप धारण कर गया। देर शाम मुख्य आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। वहीं, थाना प्रभारी पर हमला करने के आरोप में पुलिस ने दो युवकों को भी गिरफ्तार कर उनके खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
सुबह करीब 10 बजे आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर प्रदर्शनकारी सांझी मोड़ चौक में पहुंचे। जहां स्थानी दुकानदारों ने उनके समर्थन में बाजार बंद कर दिया और मुख्य चौक पर धरने पर बैठ गए। प्रदशन में शामिल महिलाओं ने सरपंच को इंसाफ दिलाने की मांग की और कहा कि पशु तस्करी के चलते पिछले लंबे समय से क्षेत्र में तनाव चल रहा था। पूर्व सरपंच राकेश चौधरी पशु तस्करों को अक्सर दबोचता था और पुलिस के हवाले करता था जिससे पशु तस्कर परेशान थे। ऐसे में उसकी जान को लगातार खतरा बना हुआ था और इस संबंध में पुलिस प्रशासन को भी लोगों ने पहले ही अवगत करवाया था। मंगलवार को एक सोची समझी साजिश के तहत पूर्व सरपंच के साथ मारपीट की गई। इस दौरान राजनितिक दल भी प्रदर्शनकारियों के समर्थन में आ गए और उन्हें अंादोलन में साथ देने का भरोसा दिलाया।
सांझी मोड़ में प्रदर्शन के बाद प्रदर्शनकारी करीब 12 बजे चड़वाल हाईवे की ओर कूच कर गए। प्रशासन और पुलिस द्वारा अब तक मामले को हल्के में लिया जा रहा था, जिसके बाद स्थिति नियंत्रण से लगातार बाहर होती चली गई। भीड़ ने हाईवे पर जाते समय सामने से आ रहे एक लोड कैरियर आटो को भी आग के हवाले कर दिया। दोपहर एक बजे तक प्रदर्शनकारियों के तेवर कड़े हो गए थे। प्रशासन और पुलिस भी प्रदर्शनकारियों के तेवर को देखते हुए हरकत में आए। प्रदर्शनकारियों ने नेशभनल हाईवे की दोनों लेन पर वाहनों की आवाजाही को अवरुद्ध करते हुए जमकर प्रदर्शन किया। महिलाएं, बच्चे और युवा लगातार हाईवे पर बैठकर न्याय की मांग करते रहे। मौके पर पहुंचे एसीआर कठुआ के आश्वासन पर भी लोग नहीं माने। जिसके बाद हाईवे पर लगे एक ट्रक ने आगे बढ़ने की कोशिश की तो लोगों ने उसमें तोड़ फोड़ कर दी। इस दौरान पुलिस ट्रेनिंग स्कूल में मुख्यमंत्री के कार्यक्रम से वापस जम्मू लौट रहे कई पुलिस आला अधिकारी भी जाम में फंसे रहे। कई अधिकारियों को बार्डर रोड से जम्मू के लिए रवाना कर दिया गया।
विज्ञापन
दोपहर तीन बजे तक विस्फोटक हो गए हालात, पुलिस ने भांजी लाठियां
कुछ उपद्रवियों द्वारा वाहनों पर हमला किए जाने की घटना के बाद पुलिस ने भी तेवर कड़े कर दिए। लगातार हाईवे से हटने की गुजारिश के बाद भी जब प्रदर्शनकारी नहीं माने तो पुलिस ने लाठियां भांजना शुरू कर दी। तनाव बढ़ गया और प्रदर्शनकारियों की ओर से भी जमकर पथराव शुरू हो गया। पुलिस ने आंसू गैस के गोले दागकर भीड़ को तितर-बितर करने की कोशिश की। भिड़ंत में दो लोग घायल हुए जबकि राजबाग थाना प्रभारी सर्वजीत सिंह के भी सिर पर गंभीर चोट आईं जिसके बाद उन्हें जिला अस्पताल कठुआ में उपचार के लिए भर्ती करवा दिया गया। पुलिस ने एहतियातन कुछ लोगों को हिरासत में भी लिया। मौके पर एसडीएम हीरानगर समेत एसएसपी कठुआ और पुलिस के कई अधिकारी भी मौजूद रहे।
पुलिस-प्रशासन के अधिकारियों ने की आपात बैठक
सूत्रों के अनुसार जिला प्रशासन और पुलिस के अधिकारियों के बीच चढ़वाल की स्थिति को लेकर आपात बैठक हुई। जिसमें स्थिति पर विचार विमर्श के साथ ही अग्रिम रणनीति भी बनाई गई। डीआईजी जम्मू कठुआ रेंज रफीक उल हसन शाम छह बजे के लगभग जिला अस्पताल कठुआ पहुंचे जहां उन्होंने उपचाराधीन थाना प्रभारी सर्वजीत सिंह का हाल जाना। दिनभर चले तनाव और हंगामे के बाद प्रदर्शनकारियों की मांग पर मारपीट के मुख्य आरोपी मक्खन दीन निवासी बनियाड़ी को पुलिस ने देर शाम गिरफ्तार कर लिया।