{"_id":"5a17250e4f1c1bc8678bd5f9","slug":"201511466254-jammu-and-kashmir-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसानों को सब्सिड़ी के बारे दी जानकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किसानों को सब्सिड़ी के बारे दी जानकारी
Updated Fri, 24 Nov 2017 01:14 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
बिलावर। किसानों को खाद, बीज व अन्य कृषि उपकरणों पर दी जाने वाली सब्सिडी के बारे में जागरूक करने के लिए कृषि विभाग ने शिविर का आयोजन किया। इस दौरान बड़ी संख्या में किसान, खाद व बीज डीलर मौजूद रहे।
वीरवार को आयोजित कार्यक्रम में बोलते हुए एसडीएओ सुधीर सिंह चिब ने बताया कि केंद्र और राज्य सरकार किसानों को खाद और बीज के अलावा कृषि में उपयुक्त होने वाले विभिन्न प्रकार के उपकरणों पर विशेष सब्सिडी दे रही है। जिससे की किसानों को खेती करते समय किसी प्रकार की कोई समस्या न हो। बताया कि फसल को विभिन्न प्रकार की प्राकृतिक आपदाओं से होने वाले नुकसान की भरपाई करने के लिए इसका बीमा भी किया जा रहा है। उन्होंने सभी प्रकार की योजनाओं का लाभ उठाने का आह्वान किया। इस अवसर पर ई प्लांट क्लिनिक के बारे में भी किसानों को जागरूक किया गया। प्लांट के चिकित्सक मनमोहन शर्मा ने बताया कि किसानों को समय-समय पर खेती के बारे में बेहतर जानकारी दी जाती है। उन्होंने किसानों से वैज्ञानिक तरीके से खेती करने की अपील की।