फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   फंदे से लटकता मिला शव

फंदे से लटकता मिला शव

Mon, 24 Jul 2017 01:03 AM IST
Updated Mon, 24 Jul 2017 01:03 AM IST
विज्ञापन
फंदे से लटकता मिला शव
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

जम्मू।
भठिंडी के सुंजवा इलाके में 12वीं के छात्र का शव रविवार की शाम घर के कमरे में फंदे से लटका मिला। उसके सीने पर गोली भी लगी है। गोली लगने तथा फंदे पर लटके होने से यह मामला संदिग्ध बताया जा रहा है। पुलिस ने घर पर मौजूद पिता का लाइसेंसी बंदूक जब्त कर लिया है। इस मामले में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस के अनुसार फिलहाल कुछ स्पष्ट नहीं कहा जा सकता है। इस मामले में पोस्टमार्टम के लिए चिकित्सकों का बोर्ड गठित किया जाएगा। इसके बाद सोमवार को पोस्टमार्टम होगा। छात्र के घर वालों ने चुप्पी साध रखी है।
पाली हिल सुंजवा यहांनजेब चौहान (16) पुत्र डा. मुश्ताक चौहान का शव अपने घर में रविवार शाम फंदे से झूलता मिला। यह देख घर वालों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस शव देखकर स्तब्ध रह गई। छात्र को सीने में गोली लगी थी और शव फांसी के फंदे पर झूल रहा था। पुलिस ने शव को फंदे से उतारकर जीएमसी पहुंचाया। अस्पताल में घरवाले जल्द से जल्द पोस्टमार्टम के लिए दबाव डाल रहे थे, लेकिन पुलिस ने ऐसा करने से मना कर दिया। उसका कहना था कि मामला पेचीदा है, इस वजह से डाक्टरों के बोर्ड से सोमवार को पोस्टमार्टम करवाया जाएगा।
विज्ञापन

अपने तरह का अलग मामला
पुलिस इस गुत्थी को सुलझाने में जुटी है कि क्या कोई गोली मारने के बाद फंदे पर झूल सकता है या फंदे पर झूलकर गोली मार सकता है। पुलिस छात्र के परिवार वालों से पूछताछ कर रही है। पुलिस का कहना है कि यह अपने तरह का अलग मामला है जिसमें गोली लगने के साथ-साथ फंदा भी लगाया गया है। फिलहाल, पोस्टमार्टम के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो पाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed