{"_id":"5a1dbb964f1c1bd0408b99e7","slug":"191511898006-jammu-and-kashmir-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पेड़ से लटकता मिला शव, महिला के वस्त्र में था युवक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पेड़ से लटकता मिला शव, महिला के वस्त्र में था युवक
Updated Wed, 29 Nov 2017 11:05 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : DEMO PHOTO
विज्ञापन
जिले के मंजाकोट तहसील के दरेड़ी इलाके में मंगलवार की सुबह उस समय सनसनी फैल गई। जब महिला के वस्त्र में एक युवक के शव को पेड़ से लटकता पाया गया।
जानकारी के अनुसार मोहम्मद नसीर पुत्र अब्दुल हमीद निवासी दरेड़ी मंजाकोट के शव को कुछ लोगों ने पेड़ से लटकते देखा।
जब वह किसी काम के चलते जंगली इलाके में जा रहे थे। उन्होंने तत्काल पुलिस को सूचित किया। पुलिस बिना समय गंवाए मौके पर पहुंची व शव को कब्जे में लेकर मंजाकोट को सरकारी अस्पताल पहुंचाया। मंजाकोट अस्पताल में डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
वहीं, पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल लाया व पोस्टमार्टम के साथ साथ अन्य औपचारिकताएं पूरी करने बाद शव परिवार को साैंप दिया गया। पुलिस अनुसार मृतक अपने घर से करीब 200 मीटर की दूरी पर अकेला रहता था।
विज्ञापन
उसके परिवार से दूर व अलग रहने के पीछे कारणों का पता लगाया जा रहा है। एसडीपीओ के अनुसार युवक की हत्या हुई है। इस बात से पूरी तरह से इंकार तो नहीं किया जा सकता है। पूरा खुलासा पोस्ट मार्टम रिपोर्ट आने और मामले की जांच के बाद ही हो पाएगा।
विज्ञापन