{"_id":"5a3d65114f1c1bd0408be890","slug":"181513973009-jammu-and-kashmir-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्राइबल नीति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्राइबल नीति
Updated Sat, 23 Dec 2017 01:33 AM IST
विज्ञापन
जम्मू। राज्य कैबिनेट में जनजातीय नीति के मसले पर भाजपा तथा पीडीपी के बीच अंतर्विरोध सामने आने के बाद भाजपा इस मामले में नरम रुख अख्तियार करने के मूड में नहीं है। भाजपा के विरोध से फिलहाल यह मामला लटक गया है। भाजपा का मानना है कि वह कैबिनेट में ऐसे किसी प्रस्ताव का समर्थन नहीं करेगी, जिससे यहां के सामाजिक भौगोलिक परिवेश पर असर पड़े।
वीरवार को मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट की बैठक में प्रस्तुत जनजातीय नीति का भाजपा ने विरोध किया था। इसमें जनजातीय लोगों (गुज्जर-बक्करवाल) को बसाने के लिए जमीन आवंटित करने का जिक्र है। भाजपा का कहना था कि चूंकि यह नीति ऐन वक्त पर कैबिनेट के सामने रखी गई। इस वजह से इसका अध्ययन नहीं किया जा सका है। लिहाजा इस पर तात्कालिक रूप से फैसला करना उचित नहीं होगा। सूत्रों का कहना है कि भाजपा ने जम्मू के लोगों की आकांक्षाओं तथा पार्टी के प्रति नजरिये को ध्यान में रखकर ही विरोध किया है ताकि जनता के बीच यह संदेश न जाए कि भाजपा ने पीडीपी के सामने घुटने टेक दिए हैं। भाजपा के एक कैबिनेट मंत्री ने बताया कि जनजातीय नीति के मसौदे का अध्ययन करने के बाद ही इस पर कोई फैसला लिया जाएगा।
भाजपा कोर ग्रुप की बैठक आज
भाजपा कोर ग्रुप की शनिवार को बैठक होगी। बैठक में विधानसभा सत्र के लिए रणनीति बनाए जाने के साथ ही सरकार के कामकाज तथा कार्यकर्ताओं की समस्याओं पर चर्चा होगी। पीडीपी कोटे से मंत्रिमंडल में फेरबदल से ठीक पहले होने वाली इस बैठक को अहम माना जा रहा है।