{"_id":"5974f9df4f1c1b92678b46e4","slug":"171500838367-jammu-and-kashmir-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बूढ़ा अमरनाथ यात्रा की तैयारियां जोरों पर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बूढ़ा अमरनाथ यात्रा की तैयारियां जोरों पर
Updated Mon, 24 Jul 2017 01:02 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
पुंछ। जिले की मंडी तहसील स्थित भगवान भोले नाथ के प्राचीन धाम में इन दिनों वार्षिक यात्रा की
तैयारियां बड़े ही जोरों से चल रही हैं। जिसके लिए इन दिनों मंदिर प्रशासन के सदस्यों के साथ ही
बड़ी संख्या में लोग मंदिर में रंग-रोगन करने और उसे सजाने के काम में लगे हुए हैं। मंदिर समिति
के सदस्यों का कहना है कि अगले दो तीन दिनों मेें सभी तैयारियां पूरी कर ली जाएंगी। वहीं पुलिस एवं सेना की तरफ से सुरक्षा के लिए
अपनी-अपनी चौकियों को बनाने का काम भी तेजी से किया जा रहा है।
गौरतलब है कि बूढ़ा अमरनाथ मंदिर में 29 जुलाई से वार्षिक यात्रा शुरू होने वाली है। इसमें विश्व हिन्दू परिषद और
बजरंग दल के आहवान पर देश भर से हर दिन हजारों की संख्या में श्रद्धालु मंदिर में दर्शन पूजन के लिए
आएंगे। इसे लेकर जिला प्रशासन, पुलिस, सेना के साथ ही मंदिर समिति की तरफ से तैयारियां की जा
रही है ताकि मंदिर में आने वाले श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की कोई असुविधा पेश न आए। बूढ़ा
अमरनाथ मंदिर में इन दिनों चल रही तैयारियों को लेकर मंदिर समिति के पदाधिकारियों जयकिशोर,
ओमप्रकाश और रमेश कुमार का कहना है कि वैसे तो जब से सावन मास शुरू हुआ है, मंदिर में हर दिन
डेढ़-दो हजार यात्री राज्य के अलग-अलग भागों से पहुंच रहे हैं। परंतु 29 जुलाई से रक्षाबंधन तक की
वार्षिक यात्रा शुरू होने वाली है। इसे लेकर मंदिर की रंगाई-पुताई और सजावट का काम अंतिम दौर में
पहुंच चुका है। मंदिर को सजाने और उसमें लाइटिंग करने का काम भी चल रहा है। जबकि प्रशासन की
तरफ से धार्मिक एवं सामाजिक संस्थाओं द्वारा यात्रियों के लिए लगाए जाने वाले लंगरों के लिए टीन शेडों
के निर्माण का कार्य मंदिर के आसपास चलाया जा रहा है। वहीं पुलिस एवं सेना की तरफ से सुरक्षा के लिए