{"_id":"5a20606d4f1c1b686a8b6bcb","slug":"161512071277-jammu-and-kashmir-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"संदिग्ध शव मिलने से सनसनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संदिग्ध शव मिलने से सनसनी
Updated Fri, 01 Dec 2017 05:07 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
पुंछ। वीरवार को सुबह सुरनकोट तहसील के गांव पोठा स्थित मस्जिद के पीछे संदिग्ध परिस्थितियों में एक युवक का शव बरामद होने से पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। मृतक की पहचान 18 वर्षीय इफ्तार अहमद पुत्र मोहम्मद नजीर निवासी गांव पोठा के रूप हुई है। परिजनों के अनुसार मृतक कल रात अपने किसी रिश्तेदार की शादी में गया हुआ था। सुबह उजाला होने पर जब गांव पोठा के कुछ लोग नमाज के लिए गांव स्थित मस्जिद पहुंचे तो उनकी नजर मिट्टी में गिर हुए एक युवक पर पड़ी। युवक ने जींस की पैंट और जैकेट पहन रखी थी। शव को उपजिला अस्पताल पहुंचाने के साथ ही घटना स्थल की फोरेंसिक जांच के लिए पूरे क्षेत्र की फोटोग्राफी करवाने के साथ ही फिंगरप्रिंट आदि एकत्र करते हुए मामले की जांच शुरू कर दी गई।