{"_id":"5a3eae2b4f1c1bb34a8b80c2","slug":"151405741414-kathua-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शोभा यात्रा से दिया मानवता का संदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शोभा यात्रा से दिया मानवता का संदेश
Updated Sun, 24 Dec 2017 12:57 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कठुआ।
क्रिसमस के उपलक्ष्य पर शनिवार को ईसाई समुदाय के लोगों ने शहर में भव्य शोभायात्रा निकाली। इसमें सभी धर्म और जाति के लोगों ने हिस्सा लिया। इसमें कई झांकियों के माध्यम से प्रभु यीशु के जीवन को दर्शाया गया। छोटे बच्चे सांता क्लाज की वेशभूषा में खूब इतराए। नन्हीं परियों की वेशभूषा में बच्चों ने सबका मन मोह लिया। वही ढोल-नगाड़ों और पटाखों की गूंज से माहौल खुशनुमा हो गया।
शोभायात्रा का आगाज बैर शेवा चर्च से हुआ। यात्रा जराई चौक से होती हुई मुखर्जी चौक से बाजार चौक पहुंची। फिर कॉलेज रोड से शहीदी चौक और अंबेडकर पुल से होकर गुजरी। अंत में चर्च में प्रार्थना की गई और सांता क्लाज बने बच्चों ने सब में मिठाइयां बांटी। इस मौके पर सावन चीदा ने बताया कि हर साल की तरह इस बार भी क्रिसमस पर शोभायात्रा निकाली गई है। उन्होंने कहा कि क्रिसमस के दिन समुदाय के लोग प्रभु यीशु को याद करते हैं। इस दिन प्रभु ईसा मसीह ने धरती पर आकर लोगों को मानवता का पाठ पढ़ाया। उन्हाेंने कहा कि आज के दिन ही प्रभु ने आकर अपने जीवन को मानवता के लिए समर्पित कर दिया। ईसा मसीह ने नफरत और आपसी भेदभाव को दूर कर लोगों को एक साथ रहने का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि आज भी लोगों में आपसी भेदभाव की भावना आ चुकी है। ऐसे में उन्हें प्रभु द्वारा बताए गए मार्ग पर चलना चाहिए। उन्होंने कहा कि अगर लोगाें में एकता होगी तभी लोग एक साथ रह पाएंगे और उन्हें बाहरी ताकतों से लड़ने की शक्ति भी मिलेगी।