{"_id":"5a3eae264f1c1bee6a8b5991","slug":"151405740820-kathua-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोर्ट मार्ग से अतिक्रमण हटाने के दिए निर्देश,","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोर्ट मार्ग से अतिक्रमण हटाने के दिए निर्देश,
Updated Sun, 24 Dec 2017 12:57 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कठुआ।
जिला सचिवालय के बाहर वाहनों के अवैध अतिक्रमण को हटाने के बाद जिला प्रशासन ने अब शहर की अन्य सड़कों पर अपना ध्यान केंद्रित किया है। शनिवार को जिला उपायुक्त रोहित खजूरिया ने सहायक आयुक्त राजस्व, तहसीलदार कठुआ और नगर परिषद कठुआ के कार्यकारी अधिकारी के साथ कोर्ट रोड का पैदल निरीक्षण किया। इस दौरान सड़क के दोनों ओर लगी रेहड़ियों को हटवाकर नई सब्जी मंडी में लगवाने और दुकानों के बाहर हुए अतिक्रमण को भी हटाने के निर्देश दिए।
जिला उपायुक्त ने लोगों से अपील की है कि प्रशासन की मुहिम को सहयोग दें। शहर की सड़कों को अतिक्रमण मुक्त किए जाने से आम लोगों को ही सहूलियत होगी। प्रशासन द्वारा चिह्नित पार्किंग स्थलों में ही वाहनों को पार्क किए जाने की भी अपील की गई। इसके उपरांत नगर परिषद कठुआ के कार्यालय में पहुंचे जिला उपायुक्त ने कार्यालय परिसर में फैली गंदगी पर विभागीय अधिकारी को फटकार लगाई। उन्होंने कहा कि शहर की साफ-सफाई की जिम्मेदारी जिस विभाग के पास है, उसका अपना परिसर ही साफ नहीं है। उन्होंने दो दिन के भीतर कार्यालय परिसर में जमा कचरे को हटवाने के निर्देश दिए।