{"_id":"5a3d660c4f1c1b3c3d8bf6bb","slug":"151397341317-kathua-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लेबर कार्ड रिन्यू करने के लिए लगा मजदूरों का जमावड़ा, दिक्कत हुई तो किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लेबर कार्ड रिन्यू करने के लिए लगा मजदूरों का जमावड़ा, दिक्कत हुई तो किया प्रदर्शन
Updated Sat, 23 Dec 2017 01:37 AM IST
विज्ञापन
कठुआ। श्रम विभाग के कार्यालय में लेबर कार्ड रिन्यू करवाने के लिए शुक्रवार को मजदूरों का जमावड़ा लगा। इस दौरान मजदूरों को भारी दिक्कतों से भी दो-चार होना पड़ा। मजदूरों ने विभाग के खिलाफ हटली मोड़ मार्ग जाम कर नारेबाजी भी की। उन्होंने कहा कि मजदूरों को परेशान किया जा रहा है और कार्ड रिन्यू करने के लिए भी परेशानी हो रही है।
प्रदर्शनकारियों का नेतृत्व कर रहे सीटू के राजकुमार ने कहा कि विभाग ने कार्ड रिन्यू करने के लिए केवल एक ही दिन रखा है और इसी कारण मजदूरों का परेशानी हो रही है। उन्होंने कहा कि एक दिन में पूरे जिले के मजदूरों के कार्ड रिन्यू करना मुमकिन नहीं है, लेकिन विभाग को इसकी कोई चिंता नहीं है। अब शुक्रवार को जिन लोगों के कार्ड रिन्यू नहीं होंगे, उन्हें फिर से विभागीय कार्यालय के चक्कर काटने पड़ेंगे। उन्होंने कहा कि विभाग बार-बार मजदूरों को दफ्तर के चक्कर काटने के लिए मजबूर करता है। उन्होंने कहा कि मजदूर लेबर कार्ड बनाने के लिए विभाग के चक्कर काटने या अपनी दिहाड़ी लगाए। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि उन्होंने कई बार विभाग से हर दिन कार्ड बनाने या रिन्यू करने के लिए एक अलग व्यवस्था करने की मांग की, लेकिन विभाग ने उनकी मांग पर कोई गौर नहीं किया। इस कारण से उन्हें परेशानी होती है। उन्होंने कहा कि एक दिन में कार्ड रिन्यू नहीं हो सकता है। ऐसे में अव्यवस्था के कारण परेशानी होती है। उन्होंने कहा कि अगर विभाग से इस प्रकार से ही कार्य करना है तो वह कार्ड बनाने के लिए अलग व्यवस्था करे।