फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   पाकिस्तान में सिक्ख समुदाय का जबरन धर्मांतरन करने पर भड़के सिक्ख सुमदाय के लोग

पाकिस्तान में सिक्ख समुदाय का जबरन धर्मांतरन करने पर भड़के सिक्ख सुमदाय के लोग

Sat, 23 Dec 2017 01:37 AM IST
Updated Sat, 23 Dec 2017 01:37 AM IST
विज्ञापन
पाकिस्तान में सिक्ख समुदाय का जबरन धर्मांतरन करने पर भड़के सिक्ख सुमदाय के लोग
कठुआ। पाकिस्तान में सिख समुदाय के लोगों के जबरन धर्मांतरण पर सिख समुदाय के लोगों का गुस्सा पाकिस्तान के खिलाफ फूट पड़ा। राजबाग क्षेत्र में लोगों ने पाकिस्तान के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन कर नारेबाजी की।
विज्ञापन

प्रदर्शनकारियों में शामिल भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के जिला अध्यक्ष वरदीप सिंह ने कहा कि जबरन धर्म परिवर्तन कर पाकिस्तान सिख समुदाय के आक्रोश को जगाने का काम कर रहा है। पाकिस्तान में सिख समुदाय के लोगों ने कभी किसी को परेशान नहीं किया, लेकिन पाकिस्तान विश्व स्तर पर अपनी पहचान खोने की बौखलाहट को इस प्रकार एक समुदाय विशेष का निशाना बनाकर निकाल रहा है। इसे विश्व में रह रहे सिख किसी भी सूरत में सहन नहीं करेंगे। इस मौके पर भाजपा अध्यक्ष प्रेमनाथ डोगरा ने कहा कि पाकिस्तान भारत के प्रधानमंत्री को किसी भी तरीके से कोई जवाब नहीं दे पा रहा है और इसलिए अल्पसंख्यकों को निशाना बना रहा है। उन्होंने कहा कि यदि पाकिस्तान यह समझता है कि भारत उसकी इस हरकत पर चुप बैठेगा तो इस बात को वह अपने जहन से निकाल दे। अगर उसने इस प्रक्रिया को जारी रखा, तो उसे इसका मुंहतोड़ जवाब दिया जाएगा। प्रदर्शनकारियों में गुरमीत सिंह, जमीत सिंह, प्रताप सिंह, बाबू सिंह, जसवंत सिंह, अमरीक सिंह आदि लोग शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed