फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   वेतन न मिलने पर भड़के पावर ग्रिड के कर्मचारी

वेतन न मिलने पर भड़के पावर ग्रिड के कर्मचारी

Thu, 30 Nov 2017 01:22 AM IST
Updated Thu, 30 Nov 2017 01:22 AM IST
विज्ञापन
वेतन न मिलने पर भड़के पावर ग्रिड के कर्मचारी
उधमपुर। दो महीने से रुका वेतन जारी करने की मांग को लेकर बुधवार दोपहर को पावर ग्रिड स्टेशन जखैनी के कर्मचारियों ने एकजुट होकर सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। कर्मचारियों ने चेतावनी दी कि अगर चार दिसंबर तक वेतन नहीं जारी किया तो बिजली बंद कर आंदोलन किया जाएगा।
विज्ञापन

पावर ग्रिड स्टेशन इंप्लाइज एसोसिएशन के प्रधान लेहर सिंह के नेतृत्व में कर्मचारी दोपहर के समय ग्रिड स्टेशन के बाहर एकजुट हुए, जहां सभी ने जमकर प्रदर्शन व नारेबाजी की। प्रदर्शन के दौरान लहर सिंह ने बताया कि दो महीने से वेतन न मिलने के कारण कर्मचारी आर्थिक परेशानियों से जूझ रहे हैं। हालात यह बन गए हैं कि उनके पास परिवार की जरूरतों को पूरा करने के लिए राशि नहीं बची है। उन्होंने बताया कि ग्रिड स्टेशन के अधिकारियों के विवाद के कारण उनका वेतन बंद कर दिया गया है। अधिकारी का मामला कोर्ट में चल रहा है और महीना खत्म होने के बाद जब वेतन लेने के लिए जाते हैं तो अधिकारी के मामले का फैसला आने के बाद वेतन जारी करने की बात की जा रही है। गलती अगर किसी अधिकारी ने की है तो उसकी सजा कर्मचारियों को क्यों दी जा रही है। कई अधिकारियों के सामने वेतन जारी करने की मांग को रख चुके हैं, लेकिन कोई भी उनकी बात को सुनने के लिए तैयार नहीं है, इसलिए मजबूर होकर आज सभी एकजुट होकर सरकार के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे हैं। अगर चार दिसंबर तक वेतन जारी करके परेशानी को दूर नहीं किया गया तो पांच दिसंबर को सभी ग्रिड स्टेशन से बिजली बंद करके सड़कों पर उतरने को मजबूर हो जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed