फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   छात्रा की संदिग्ध मौत

छात्रा की संदिग्ध मौत

Thu, 30 Nov 2017 05:38 PM IST
Updated Thu, 30 Nov 2017 05:38 PM IST
विज्ञापन
छात्रा की संदिग्ध मौत

विज्ञापन
राजोरी। जिले के कालाकोट सब डिविजन के सियालसुई इलाके में 11 वीं कक्षा की लड़की की मौत हो गई। छात्रा अपने चाचा के घर रहती थी। छात्रा के शरीर पर कोई निशान नहीं हैं। जहरीला पदार्थ निगलने से छात्रा की मौत की आशंकाओं से पुलिस ने इंकार नहीं किया है।

जानकारी के अनुसार मूल रूप से शहर के चिंगस चटयाड़ निवासी 17 वर्षीय 11वीं कक्षा की छात्रा मोनिका देवी पुत्री सत पाल के पिता का देहांत कुछ वर्ष पहले हो गया था। वह पिछले कुछ वर्षों से कालाकोट के सियालसुई क्षेत्र में वह अपने चाचा के घर पर रह रही थी। मंगलवार और बुधवार की मध्यरात्रि को वह सोने के लिए अपने कमरे में गई थी। लेकिन सुबह वह स्कूल जाने के समय पर उठी नहीं। परिवार के सदस्यों ने उसके कमरे का दरवाजा तोड़ा और देखा कि वह अपने बिस्तर पर बेहोश पड़ी है। तत्काल उसे कालाकोट के सरकारी अस्पताल लाया गया। जहां डाक्टरों ने उसे मृत करार दे दिया। पुलिस ने संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed