फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   राशन न मिलने से भड़के लोग

राशन न मिलने से भड़के लोग

Fri, 24 Nov 2017 01:14 AM IST
Updated Fri, 24 Nov 2017 01:14 AM IST
विज्ञापन
राशन न मिलने से भड़के लोग

विज्ञापन
कठुआ। पंचायत छन्न अरोड़िया के लोगों ने राशन न मिलने के विरोध में वीरवार को खाद्य, नागरिक आपूर्ति और उपभोक्ता मामले विभाग के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि गांव में पिछले दो महीने से राशन नहीं बांटा गया है। उन्होंने जल्द राशन न मिलने पर आंदोलन करने की धमकी दी है।

प्रदर्शनकारियों में शामिल पूर्व नायब सरपंच केआर रैना ने कहा कि गांव में आठ वार्ड हैं। इनमें से तीन वार्डों में राशन नहीं बांटा गया है। यह तीनों वार्ड उस डिपो पर निर्भर हैं जहां दो महीनों से राशन नहीं आया। उन्होंने बताया कि वह टीएसओ से भी इस बारे में बात कर चुके हैं लेकिन हर बार आश्वासन ही मिला है। उन्होंने कहा कि दो महीनों से राशन न मिलने के कारण लोग महंगे दामों पर बाजार से राशन खरीदने को मजबूर हैं। प्रदर्शनकारियों में शामिल पोली देवी, मीना देवी, कमला देवी, भूषण शर्मा, करम चंद, मोहिंद्र पाल ने बताया कि डिपो वाला राशन नहीं दे रहा तो विभाग को दूसरा व्यक्ति नियुक्त करना चाहिए। इसकी जानकारी के बाद भी विभाग कोई ठोस कदम नहीं उठा रहा। उसी डीलर के सहारे विभाग लोगों को राशन देने के वादे कर रहा है लेकिन वह पूरे नहीं हो पा रहे हैं। सभी वार्डवासियों ने कहा कि उन्हें मजबूर होकर प्रदर्शन करना पड़ा है। अगर सोमवार तक राशन नहीं दिया तो वह उग्र रुख अपना लेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed