फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   सीआरपी कर्मियों ने कमांडेंट के साथ की धक्कामुक्की

सीआरपी कर्मियों ने कमांडेंट के साथ की धक्कामुक्की

Mon, 24 Jul 2017 01:02 AM IST
Updated Mon, 24 Jul 2017 01:02 AM IST
विज्ञापन
सीआरपी कर्मियों ने कमांडेंट के साथ की धक्कामुक्की
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

श्रीनगर। दक्षिणी कश्मीर के अनंतनाग जिले में साथी की मौत से गुस्साए सीआरपीएफ कर्मियों ने कमांडेंट के साथ धक्कामुक्की की। आरोप है कि बीमार जवान को डाक्टर के पास इलाज के लिए जाने की अनुमति नहीं दी गई। इससे उसकी मौत हो गई। हालांकि, सीआरपीएफ ने इस मामले पर चुप्पी साध रखी है।

घटना अनंतनाग जिले की वानपोह स्थित सीआरपीएफ बटालियन की है। पुलिस सूत्रों का कहना है कि सीआरपीएफ के जवान अपने साथी की मौत से काफी गुस्से में थे। उनका आरोप था कि एक जवान की तबीयत बिगड़ने के बाद उसने डाक्टर के पास इलाज के लिए जाने की अनुमति मांगी, लेकिन कमांडेंट ने इसकी इजाजत नहीं दी। कुछ देर बाद उसकी मौत हो गई। जब इसकी जानकारी अन्य साथियों को हुई तो उनमें गुस्सा व्याप्त हो गया। उन्होंने कमांडेंट से इस पर आपत्ति जताई। बताते हैं कि इस बीच उनके बीच कहासुनी हो गई। इस दौरान कुछ जवानों ने धक्कामुक्की भी की। सूत्रों का कहना है कि जवान वानपोह रेलवे स्टेशन पर तैनात था। हालांकि, सीआरपीएफ के प्रवक्ता राजेश यादव का कहना है कि उन्हें इस घटना के बारे में कोई जानकारी नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed