फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   एनएचएम कर्मियों ने 72 घंटे हड़ताल बढ़ाई

एनएचएम कर्मियों ने 72 घंटे हड़ताल बढ़ाई

Sat, 23 Dec 2017 01:37 AM IST
Updated Sat, 23 Dec 2017 01:37 AM IST
विज्ञापन
एनएचएम कर्मियों ने 72 घंटे हड़ताल बढ़ाई
जम्मू। नियमितीकरण और अन्य मांगों को लेकर काम छोड़ो हड़ताल पर चल रहे नेशनल हेल्थ मिशन (एनएचएम) के कर्मचारियों ने हड़ताल 72 घंटे के लिए बढ़ा दी है। प्रदर्शनी मैदान पर शुक्रवार को प्रदर्शन के बाद सचिवालय कूच कर रहे प्रदर्शनकारियों की ज्यूल में पुलिस से धक्का-मुक्की हुई। इसमें तीन कर्मचारी घायल हो गए, जिन्हें उपचार के लिए गांधीनगर अस्पताल ले जाया गया। इलाज के बाद सभी को छुट्टी दे दी गई। इस बीच प्रदर्शनकारी सचिवालय में स्वास्थ्य मंत्री बाली भगत के न मिलने पर भड़क गए।
विज्ञापन

रियासत में 8402 एनएचएम और 155 जेकेएसएसीएस कर्मचारी काम छोड़ो हड़ताल पर हैं। हड़ताल खिंचने से स्वास्थ्य विभाग की सेवाएं प्रभावित हो रही हैं। आल जेके एनएचएम इंप्लाइज एसोसिएशन जम्मू डिवीजन के बैनर तले एनएचएम और दूसरे विभागीय अस्थायी कर्मचारियों ने प्रदर्शनी मैदान पर सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। इसमें बड़ी संख्या में महिला चिकित्सा कर्मचारी शामिल रहीं। एसोसिएशन के प्रधान रोहित सेठ ने बताया कि सचिवालय में शुक्रवार दोपहर को स्वास्थ्य मंत्री ने एसोसिएशन के पदाधिकारियों को बातचीत के लिए बुलाया था, लेकिन वहां पहुंचने पर स्वास्थ्य मंत्री नहीं मिले। स्वास्थ्य मंत्री ने कर्मचारियों के हितों को नजरअंदाज किया है। कर्मचारी अपनी मांगों के लिए आंदोलन जारी रखेंगे। अगले 72 घंटे की हड़ताल के बाद अगली रणनीति बनाई जाएगी। हड़ताल से स्वास्थ्य सेवाओं पर पड़ रहे असर के लिए सरकार जिम्मेदार है। मार्च 2017 में पंद्रह दिन की हड़ताल पर एनएचएम कर्मियों के नियमितीकरण के लिए दो माह में कोई नीति बनाने का आश्वासन दिया गया था, लेकिन आठ माह बाद भी कुछ नहीं किया गया है। राज्य सरकार विभिन्न विभागों में कार्यरत साठ हजार अस्थायी कर्मचारियों को स्थायी करने की बात कर रही है। उसकी तर्ज पर एनएचएम और अन्य दूसरे अस्थायी चिकित्सा कर्मियों को भी नियमितीकरण किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed