{"_id":"5a3d66034f1c1bc45b8bda60","slug":"101513973251-jammu-and-kashmir-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सचिवालय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सचिवालय
Updated Sat, 23 Dec 2017 01:37 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू। दो जनवरी से शुरू हो रहे बजट सत्र के दौरान सचिवालय की सुरक्षा चौक चौबंद होगी। सुरक्षा कर्मियों की तैनाती लगभग दोगुनी की जाएगी। सचिवालय आने वाले वाहनों और लोगों की संख्या काफी हद तक बढ़ जाती है। इसे देखते हुए यह निर्णय लिया गया है।
इस समय सचिवालय में जम्मू कश्मीर पुलिस के करीब 150 और सीआरपीएफ के करीब 100 सुरक्षा कर्मी तैनात हैं। बजट सत्र शुरू होने पर 200 अतिरिक्त सुरक्षा कर्मी लगाए जाएंगे। एक दो दिन में इनकी तैनाती हो जाएगी। ट्रैफिक, सिक्योरिटी, सीआईडी आदि विंग के कर्मी आएंगे। सचिवालय सुरक्षा के एसएसपी दुष्यंत शर्मा का कहना है कि वैसे तो सचिवालय की सुरक्षा हमेशा कड़ी रहती है। सत्र के दौरान आवाजाही बढ़ जाती है। इस वजह से अतिरिक्त सुरक्षा कर्मी तैनात किए जाएंगे।
सीसीटीवी भी बढ़ाए जाएंगे
सचिवालय में इस समय करीब 70 कैमरे लगे हैं। सचिवालय के भीतर और बाहरी क्षेत्र में ये लगे हैं। सत्र शुरू होने से पहले कुछ और कैमरे लगाए जाएंगे। अन्य सुरक्षा बंदोबस्त भी किए गए हैं, जिन्हें फिलहाल सार्वजनिक नहीं किया जा सकता।