{"_id":"5a205e914f1c1b71548c06ec","slug":"101512070801-jammu-and-kashmir-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजली की कटौती से लोग परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिजली की कटौती से लोग परेशान
Updated Fri, 01 Dec 2017 01:10 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उधमपुर। शहर में घंटों बिजली की अघोषित कटौती के चलते लोगों व दफ्तरों में काम करने वाले लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। सुबह से लेकर रात तक बिजली के घंटों अघोषित कट लगते रहे। जिसको लेकर लोगों ने बिजली विभाग के प्रति रोष जताया।
सुबह साढ़े आठ बजे बंद हुई बिजली लगभग साढ़े बारह बजे आई। उसके बाद चार बजे बंद हुई बिजली पांच बजे के आसपास बहाल हो सकी। इसके बाद फिर से शाम साढ़े छह से लेकर आठ बजे तक बिजली का कट लगा। बिजली कट के कारण यहां लोगों को कई दिक्कतों का सामना करना पड़ा तो इसके अलावा दफ्तरों में काम करने वाले लोग भी परेशान रहे। उन्हें काम के लिए बिजली का इंतजार करना पड़ा। ज्योति, आकाश, नीरज, राजू, कमला ने बताया कि बिजली के लंबे अघोषित कटों के कारण उन्हें काम के दौरान भी परेशानी हुई। उनके मोबाईल चार्ज नहीं हो सके। क्योंकि बार बार बिजली बंद हो रही थी। विभाग को चाहिए कि वह इतने लंबे अघोषित कट न लगाए। जिससे की लोग बेहद परेशान हो जाएं। अभी सर्दियों का सीजन चल रहा है। उस पर बिजली के लंबे कट लग रहे हैं या तो विभाग एक दिन पहले बताए कि अघोषित कट लगेंगे और क्यों। विभाग कभी भी बिजली के कट लगा देता है। जिससे लोगों को ही परेशानी उठानी पड़ती है।