{"_id":"594d6c134f1c1b25588b480b","slug":"101498246163-jammu-and-kashmir-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रियासत में लागू किया जाए जीएसटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रियासत में लागू किया जाए जीएसटी
Updated Sat, 24 Jun 2017 12:59 AM IST
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। डोगरा फ्रंट एंड शिव सेना ने जीएसटी को राज्य सरकार द्वारा लागू न करने पर जम्मू शहर में धरना प्रदर्शन किया। अध्यक्ष अशोक गुप्ता ने कहा कि देश के अन्य राज्यों में पहली जुलाई से जीएसटी को लागू किया जा रहा है जबकि जेएंडके में इसे क्यों लागू नहीं किया जा रहा है। इससे राज्य के लोग हताश हैं।
जीएसटी के माध्यम से आनलाइन प्रक्रिया का भी लाभ मिलना था। छोटे व्यापारियों को योजना के तहत रियायत मिलनी थी। राज्य में भी जीएसटी को लागू करना जरूरी है। जीएसटी को जल्द से जल्द सरकार लागू करे। जीएसटी को देशभर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लागू करवाया है। अगर राज्य में जीएसटी लागू नहीं होता है तो व्यापारियों को दोहरा टैक्स अदा करना होगा।
इससे संकेत मिल रहे हैं कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के वन नेशन वन टैक्स नारे के साथ जेएंडके को भी साथ चलना चाहिए। जीएसटी को राज्य में भी पहली जुलाई से लागू किया जाए। उन्होंने कहा कि बाजार एसोसिएशन, व्यापारियों, ट्रेड फेडरेशन के साथ जीएसटी को लेकर बैठक बुलाई जाएगी। इस मौके पर सुरेश, बीरबल, गोलू, सुशील, अर्जुन, अश्विनी, करनैल और अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
----