{"_id":"5943b2dc4f1c1b18518b4af4","slug":"woman-s-beating-video-was-wounded-arrested-two-accused","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला से मारपीट का वीडियो हुआ था वायरल, दो आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिला से मारपीट का वीडियो हुआ था वायरल, दो आरोपी गिरफ्तार
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Fri, 16 Jun 2017 04:05 PM IST
विज्ञापन
arrest
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नागौर में बृहस्पतिवार को एक महिला के साथ कुछ लड़कों द्वारा मारपीट का एक वीडियो वायरल होने के बाद नागौर पुलिस ने घटना को गंभीरता से लेते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। उनसे पूछताछ जारी है।
पुलिस अधीक्षक, नागौर परिस देशमुख ने बताया कि महिला के साथ मारपीट का वीडियो वायरल होने की घटना का जैसा ही पता चला तत्काल इस प्रकरण में एक टीम गठित कर मुल्जिमों की गिरफ्तारी के निर्देश दे दिए गए थे। टीम ने प्रकाश पुत्र भागीरथ मेघवाल, निवासी काला नाडा अलाय तथा श्रवण पुत्र रामेश्वर मेघवाल, निवासी साधूणा थाना पांचू, जिला बीकानेर हाल काला नाडा अलाय, थाना श्रीबालाजी को गिरफ्तार कर लिया।
देशमुख ने बताया कि दोनों के खिलाफ भारतीय दण्ड संहिता की धारा 341, 354 में मामला दर्ज कर अनुसंधान किया जा रहा है। इन्हें न्यायालय में पेश कर पीसी रिमाण्ड लिया जाएगा। पीड़ित महिला की तलाश की जा रही है।