{"_id":"5a818b974f1c1bb1208b8be5","slug":"valentines-day-2018-this-organisation-given-threat-to-boys-and-girls-ahead-of-valentiones-day","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"वैलेंटाइन डे पर Girlfriend के साथ घूमने वालों के लिए इस संगठन ने दी ये चेतावनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वैलेंटाइन डे पर Girlfriend के साथ घूमने वालों के लिए इस संगठन ने दी ये चेतावनी
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Mon, 12 Feb 2018 06:32 PM IST
विज्ञापन
डेमो इमेज
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वैलेंटाइन डे के नजदीक आते आते प्रेमी जोड़ों के लिए एक बुरी खबर निकलकर सामने आई है। अजमेर जिले में एक संगठन ने वैलेंटाइन डे से पहले चेतावनी दी है कि यदि 14 फरवरी के दिन कोई युवक युवती साथ में घूमता दिखाई पड़ा तो उसका जबरन विवाह करा दिया जाएगा।
जानकारी के अनुसार अजमेर जिले में आज शिवसेना हिन्दुस्तान नेवैलेंटाइन डे पर साथ घूमने वाले युवक-युवतियों का जबरन विवाह कराने की खुलेआम धमकी दी है। इस संबंध में शिवसेना हिन्दुस्तान के कार्यकर्ताओं ने जिला कलक्टर को भी ज्ञापन दिया है। शिवसेना हिन्दुस्तान के जिला प्रमुख देवीलाल सोनी के नेतृत्व में आज महिला व पुरुष कार्यकर्ता कलक्ट्रेट पहुंचे। जहां उन्होंने वैलेंटाइन डे का जमकर विरोध किया।

माता-पिता को बुलाकर करा दी जाएगी शादी
अजमेर जिला कलेक्ट्रेट के बाहर प्रदर्शन करते शिवसेना हिंदुस्तान के कार्यकर्ता
सोनी ने बताया कि इस तरह के पाश्चात्य संस्कृति के त्यौहार मनाने से भावी पीढ़ियों पर गहरा असर हो रहा है। इससे भारतीय संस्कृति का भी अपमान हो रहा है। ऐसे में उन्होंने जिला कलक्टर को ज्ञापन देकर अपना विरोध जताया है।
सोनी ने कहा कि इस दौरान चेतावनी भी दी है कि यदि कोई युवक युवती घूमता हुआ या संदिग्ध गतिविधियां करता दिखा तो उनके माता पिता को वहीं बुलवाया जाएगा । इसके बाद उसी स्थान पर पंडित को बुलवाकर उनकी शादी भी करवाई जाएगी। प्रदर्शन में शामिल महिलाओं ने भी वैलेंटाइन डे का जमकर विरोध किया।