फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   urdu ramayana written by molvi is read in bikaner on diwali

उर्दू में यह रामायण मौलवी ने लिखी थी, दिवाली पर होता है इसका पाठ

Mon, 16 Oct 2017 06:14 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर Updated Mon, 16 Oct 2017 06:14 PM IST
विज्ञापन
 urdu ramayana written by molvi is read in bikaner on diwali
- फोटो : demo
उर्दू में रामायण को एक मौलवी ने 1935 में लिखा था। दिवाली पर इसका पाठ करने की परम्परा शुरू हुई जो आज भी जारी है। इस बार भी इस रामायण का पाठ हुआ।  
विज्ञापन


राजस्थान के बीकानेर में हर साल दिवाली से पहले एक अनूठा आयोजन होता है। यह कार्यक्रम पर्यटन लेखक संघ और महफिल-ए-अदब संस्था करती है। इस आयोजन के दौरान उर्दू में लिखी इस रामायण का पाठ किया जाता है। रविवार को यह कार्यक्रम बीकानेर में आयोजित हुआ।  
विज्ञापन


मिली जानकारी के अनुसार, इस रामायण को वर्ष 1935 में लखनऊ के मौलवी बादशाह हुसैन राणा लखनवी ने बीकानेर में लिखी थी। उस वक्त यहां पर बनारस हिंदू विश्वविद्यालय की ओर से अपनी मातृभाषा में कविता के रूप में रामायण लिखने की एक प्रतियोगिता आयोजित हुई थी। उस वक्त मौलवी राणा बीकानेर रियासत के महाराजा गंगासिंह के यहां उर्दू-फारसी के फरमान अनुवाद किया करते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

सिर्फ नौ पेज की है यह रामायण

 urdu ramayana written by molvi is read in bikaner on diwali
इस रामायण को उर्दू में छंद में लिखी सबसे अच्छी रामायण माना जाता है। यह सिर्फ नौ पृष्ठों की है और इसमें 27 छंद है। हर छंद में छह-छह लाइनें हैं। 

कहा जाता है कि मौलवी राणा ने अपने कश्मीरी पंडित मित्र से रामायण के किस्से सुने थे। इसके आधार पर उन्होंने इस रामायण की रचना की। इससे पहले मौलवी ने रामायण नहीं सुनी थी। बाद में इस रामायण को प्रतियोगिता में भेजा गया, जहां इसे सबसे अच्छी रामायण मानते हुए गोल्ड मेडल से नवाजा गया।

उस जमाने में महाराजा गंगा सिंह ने इसे आठवीं के कोर्स में शामिल किया था। बाद में राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने भी इसे कोर्स में रखा, हालांकि अब नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed