{"_id":"59f6b7664f1c1b78548b9cfa","slug":"two-women-dead-in-accident-in-a-village-of-rajasthan","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"शादी समारोह में नाचती महिलाओं की मौत का कारण बन गया दूल्हे का भाई, जानें..","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शादी समारोह में नाचती महिलाओं की मौत का कारण बन गया दूल्हे का भाई, जानें..
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Mon, 30 Oct 2017 03:23 PM IST
विज्ञापन
crime scene
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अपने रिश्ते के देवर की शादी के समारोह में नाचती महिलाओं की दर्दनाक मौत देखकर हर कोई सन्न रह गया। दरअसल घटना राजस्थान के झुंझुंनू जिले के एक गांव की है। गांव के रहने वाले मुनीम सिंह की 31 अक्टूबर की शादी है। शादी से जुड़े एक समारोह में शनिवार की रात परिवार की महिलाएं नाच रही थी। बिनौरी नाम के इस समारोह में दूल्हे का भाई सत्यवीर सिंह कार लेकर पीछे चल रहा था। तभी अचानक कार का एक्सीलेटर दब गया है और बेकाबू कार नाचती महिलाओं को रौंदती हुई आगे बढ़ गई। घटना में दूल्हे की भाभी पूनम कंवर की मौके पर ही मौत हो गई जबकि कमला कंवर ने अस्पताल में दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
फरार है आरोपी
मदद को आगे आए पड़ोसी
वहीं चार लोग इस घटना में गंभीर रुप से घायल हो गए। कार चालक सत्यवीर सिंह घटना के बाद मौके से फरार हो गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार आरोपी ने शराब पी हुई थी और अधिक नशे में होने के कारण व कार पर नियंत्रण नहीं रख सका। घटना के बाद गांव में शादी का माहौल गम में तब्दील हो गया है। वहीं मृतक पूनम कंवर के पति ने पुलिस में सत्यवीर सिंह के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।