फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Transfer was the business of congress, says BJP state presiden

उपचुनाव के माहौल के बीच भाजपा के नेता ने कांग्रेस के खिलाफ दिया ये बड़ा बयान...

Sat, 06 Jan 2018 06:25 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर Updated Sat, 06 Jan 2018 06:25 PM IST
विज्ञापन
Transfer was the business of congress, says BJP state presiden
बीजेपी कांग्रेस - फोटो : SELF
यहां उपचुनाव के माहौल में भाजपा के एक बड़े नेता ने कांग्रेस के खिलाफ बड़ा बयान दिया है। उन्होंने यह तक कह दिया कि ट्रांसफर हमारा नहीं, कांग्रेस का धंधा रहा है।
विज्ञापन



राजस्थान में दो लोकसभा सीटों व एक विधानसभा सीट पर उपचुनाव 29 जनवरी को हैं और राजनीतिक माहौल में बयानबाजी चरम पर चल रही है। प्रदेश में बीजेपी के प्रदेशाध्यक्ष अशोक परनामी आज अलवर जिले में पार्टी कार्यकर्ताओं से बातचीत कर रहे थे।
विज्ञापन


इस दौरान जब मीडिया ने पुलिस अधिकारियों के ट्रांसफर को लेकर चल रही डिजायर की चर्चाओं पर सवाल किया तो परनामी ने कहा कि ट्रांसफर भाजपा का धंधा नहीं है यह कांग्रेस का धंधा रहा है। परनामी ने कहा कि ट्रांसफर नियम और पॉलिसी के हिसाब से होते हैं। हम पर तो केवल आरोप ही लगते हैं जबकि कांग्रेस ने तो ट्रांसफर को धंधा ही बना लिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


गौरतलब है कि पुलिस मुख्यालय ने 147 एसआई स्तर के अधिकारियों की ट्रांसफर लिस्ट तैयार की है जो पहले ही सार्वजनिक हो गई। इसमें खास बात ये है कि 84 के तबादले करने के लिए सरकार के पांच मंत्री, सात सांसद, सात एमएलए और दो संसदीय सचिव ने सिफारिश लगाई है।

विकास के मामले में कांग्रेस कर रही है भाजपा का वरण

Transfer was the business of congress, says BJP state presiden
कांग्रेस प्रत्याशी का स्वागत करते जितेन्द्र सिंह - फोटो : amar ujala
बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष अशोक परनामी ने आज अलवर के सभी 4 मंडलों की बैठक ली। इस दौरान परनामी ने कार्यकर्ताओं को एकता का पाठ पढ़ाया और आगामी उपचुनाव में मजबूती से जीत दर्ज करने के लिए काम में जुट जाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने आम लोगों के लिए जो योजनाएं लागू की हैं और जो विकास किया गया है उसके नाम पर जनता भाजपा का ही वरण कर रही है।

उधर, कांग्रेस की ओर से आज अलवर में चुनाव कार्यालय का उद्घाटन किया गया। पूर्व केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने ये उद्घाटन किया। इस मौके पर कांग्रेस के प्रत्याशी डॉ. करण सिंह यादव ने कहा कि वह सोचते भी नहीं थे कि वे दुबारा सांसद का चुनाव लड़ेंगे। टिकट देने के लिए उन्होंने राहुल गांधी, जितेन्द्र सिंह, अशोक गहलोत, अविनाश पांडे और सचिन पायलट का आभार जताया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed