फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   To prvent the liquor shop near state highway government do this

शराब के ठेके बचाने के लिए हाईवे को बना दिया शहरी सड़क

Tue, 04 Apr 2017 01:16 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर Updated Tue, 04 Apr 2017 01:16 PM IST
विज्ञापन
To prvent the liquor shop near state highway government do this
सुप्रीम कोर्ट

राजस्थान सरकार ने सुप्रीम कोर्ट के आदेशों से बचने की गली निकालते हुए कई स्टेट हाइवे को डिनोटिफाई कर दिया है। राज्य के सार्वजनिक निर्माण विभाग ने यह कदम शराब के ठेके बचाने के लिए उठाया है। गौरतलब है कि सुप्रीम कोर्ट ने वर्ष 2016 में आदेश दिया था कि नेशनल व स्टेट हाईवे के 500 मीटर के दायरे में शराब की दुकानें नहीं होंगी। हालांकि इसके बाद सीजेआई जस्टिस खेहर की बेंच ने यह आदेश दिए कि जिन क्षेत्रों में आबादी 20000 से कम है वहां हाईवे व नेशनल हाईवे से 220 मीटर के बाद शराब की दुकानें खोली जा सकती है। कोर्ट ने यह आदेश स्टेट हाईवे व नेशनल हाईवे पर बढ़ी रहीं दुर्घटनाओं के चलते दिया था। 

विज्ञापन


लेकिन राजस्थान सरकार ने प्रदेश में स्टेट हाईवे के नजदीक चल रही शराब की दुकानों को बचाने के लिए 21 सड़कों को डिनोटिफाई कर शहरी सड़कों में बदल दिया है। हालांकि प्रदेश सरकार के इस कदम की आलोचना भी हो रही है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सचिन पायलट ने कहा है कि सरकार शराब की दुकानों से ज्यादा सदभावना रखती है। जबकि कोर्ट ने यह आदेश दुर्घटनाओं को रोकने के लिए दिया था जिसकी पालना करनी चाहिए थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed