{"_id":"637ee892f7328b23e76cf4e2","slug":"this-girl-became-the-bride-of-many-boys-in-rajasthan-fake-father-used-to-get-such-marriages-done","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajasthan: इस लुटेरी दुल्हन के प्यार में फंसे कई कुंवारे लड़के, फर्जी पिता कराता था ऐसे शादियां...","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajasthan: इस लुटेरी दुल्हन के प्यार में फंसे कई कुंवारे लड़के, फर्जी पिता कराता था ऐसे शादियां...
Thu, 24 Nov 2022 09:14 AM IST
अरविंद कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
Published by: अरविंद कुमार
Updated Thu, 24 Nov 2022 09:14 AM IST
सार
राजस्थान के जयपुर में पुलिस ने एक लुटेरी दुल्हन को गिरफ्तार किया है। यह लड़की फर्जी पिता के सहारे कुंवारे लड़कों को अपनी जाल में फंसाकर शादी करती थी। मौके मिलते ही गहने और रुपये लेकर फुर्र हो जाती थी।
विज्ञापन
लुटेरी दु्ल्हन गिरफ्तार
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राजधानी जयपुर में मुहाना थाना पुलिस ने एक शातिर लुटेरी दुल्हन को गिरफ्तार किया है। असम की रहने वाली विनीता उर्फ संगीता नाम की ये लुटेरी दुल्हन कुंवारे लड़कों को अपनी शादी के जाल में फंसाकर फर्जी शादी करती थी। फिर कुछ दिन घर में रहकर सोने चांदी के जेवरात लेकर फरार हो जाती थी।
विज्ञापन
बता दें कि मुहाना थाना इलाके के अभयपुरा गांव में रहने वाले रामदयाल नाम के एक युवक को इस महिला ने अपने जाल में फंसाकर कथित पिता और अन्य सहयोगियों के साथ मिलकर फर्जी शादी की। शादी के महज दो दिन बाद पांच लाख नकद रुपये और लाखों रुपए के जेवरात समेटकर फरार हो गई। सुरेश नाम के कथित पिता ने पीड़ित रामदयाल से 14 लाख रुपये शादी करवाने के नाम पर लिए थे। रामचंद्र शंभू दयाल समेत अन्य लोगों ने मीडिटर की भूमिका निभाई और सुरेश नाम के युवक को पिता बताकर असम की महिला संगीता से शादी करवा दी। घटना के बाद पीड़ित रामदयाल ने मुहाना थाने में मामला दर्ज कराया।
विज्ञापन
महिला हरियाणा से गिरफ्तार...
14 नवंबर 2021 को हुई इस वारदात के बाद पुलिस ने एक साल बाद आरोपी महिला को हरियाणा से गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में सामने आया है कि विनीता नाम की इस महिला ने पहले से शादी की हुई है। शादीशुदा होने के बावजूद फर्जी शादी कर अपने सहयोगियों के साथ मिलकर ठगी की वारदातों को अंजाम देती है। पूछताछ में एक दर्जन से ज्यादा वारदात करना महिला ने कबूल किया है। मामले में अन्य सहयोगी पहले गिरफ्तार हो चुके हैं। मुहाना थाना पुलिस जांच पड़ताल कर रही है।
विज्ञापन