फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   this app dedicated to cows brings you milk and urine at your doorstep in jaipur city

गोशाला का एप, आॅर्डर कर मंगवा सकते हैं ताजा दूध और शुद्ध डेयरी प्रोडक्ट

Sun, 19 Nov 2017 02:35 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर Updated Sun, 19 Nov 2017 02:35 PM IST
विज्ञापन
this app dedicated to cows  brings you milk and urine at your doorstep in jaipur city
हिंगोनिया गौशाला एप्प - फोटो : Play Store
मिलावट के इस दौर में घर पर गाय का शुद्ध एवं ताजा दूध और उससे बने दही, मक्खन,पनीर मंगाना और भी आसान होगा।
विज्ञापन



अक्सर विवादों में रहने वाली राजधानी जयपुर की सबसे बड़ी हिंगोनिया गोशाला की स्थिति सुधारने के लिए यहां सरकार नवाचार कर रही है। ऐसे ही एक नवाचार के तहत सरकार हिंगोनिया गोशाला का एप शुरु करने जा रही है। इसके जरिए शहरवासी गाय के शुद्ध ताजा दूध और अन्य डेयरी प्रॉडक्ट की होम डिलेवरी ले सकते है। 


गोशाला का रखरखाव करने वाली संस्था अक्षयपात्र ने इसके लिए राज्य सरकार के साथ एमओयू किया है। अक्षयपात्र से जुड़े अधिकारियों ने कहा कि इस एप के जरिए लोगों को ना सिर्फ गाय का दूध ही मिलेगा बल्कि दूध के फायदे बताने का भी काम करेगी। मिल्क  प्रोडक्ट के अतिरिक्त गौमूत्र, गाय के गोबर के फायदे भी लोगों को समझाए जाएंगे और लोग इनके लिए आॅनलाइन आॅर्डर भी कर सकते है। फिलहाल यह सुविधाएं जयपुर के जगतपुरा इलाके में उपलब्ध होगी और इसके बाद पूरा शहर इससे जुड़ेगा। 
विज्ञापन

एप में और भी कई फीचर्स

this app dedicated to cows  brings you milk and urine at your doorstep in jaipur city
हिंगोनिया गौशाला एप्प - फोटो : Play Store
इस एप में डेयरी प्रोडक्टस के अलावा और भी कई फीचर्स रखे गए हैं जिसमें लोगों को गौ सेवा और गायों से जुड़े तथ्य शामिल हैं। इसके अलावा एप्प में हिंगोनिया गोशाला से जुड़े सभी तथ्य मौजूद रहेंगे और साथ साथ ही लोगों को पॉलिथीन का प्रयोग ना करने और उसकी वजह से गायों और अन्य नुकसान के बारे में भी जागरुक किया जाएगा।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed