{"_id":"640eda9f1da89b4a480ce2e5","slug":"the-meeting-of-kejriwal-and-satish-poonia-created-panic-2023-03-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajasthan: भाजपा अध्यक्ष पूनिया की AAP को नसीहत- अफवाहों के पीछे भागने से पहले अपने नेता से बात तो कर लेते","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajasthan: भाजपा अध्यक्ष पूनिया की AAP को नसीहत- अफवाहों के पीछे भागने से पहले अपने नेता से बात तो कर लेते
Mon, 13 Mar 2023 07:57 PM IST
अर्पित याज्ञनिक
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, राजस्थान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, राजस्थान
Published by: अर्पित याज्ञनिक
Updated Mon, 13 Mar 2023 07:57 PM IST
सार
एक ट्विटर यूजर ने दावा किया कि सतीश पूनिया की अरविंद केजरीवाल जी से मुलाकात हुई है। इस पर आम आदमी पार्टी के राजस्थान चुनाव प्रभारी ने एक और दावा कर दिया। आखिर में पूनिया ने इसका खंडन कर दिया।
विज्ञापन
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सतीश पूनिया।
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भारतीय जनता पार्टी के राजस्थान प्रदेश अध्यक्ष सतीश पूनिया ने आम आदमी पार्टी पर तंज कसा है। दरअसल, ट्विटर पर एक यूजर ने दावा किया था कि दिल्ली में पूनिया की अरविंद केजरीवाल से मुलाकात हुई है। इस पर आप के राजस्थान चुनाव प्रभारी विनय मिश्रा ने यह कह दिया कि राजस्थान के कई नेता हमारे संपर्क में हैं। अफवाहें जोर पकड़ने लगीं तो सतीश पूनिया ने खुद इसका खंडन कर दिया।
विज्ञापन
ट्विटर पर अंकित पावस नाम के यूजर ने 11 मार्च को एक ट्वीट किया था। इसमें उन्होंने लिखा था कि सुना है कि पूनिया जी की केजरीवाल जी से कई घंटों की मुलाकात हुई है। इस ट्वीट में उन्होंने पूनिया और विनय मिश्रा दोनों को टैग कर दिया। बाद में विनय मिश्रा ने इसका जवाब दिया कि सतीश पूनिया वरिष्ठ नेता हैं। हो सकता है कि एक शिष्टाचार मुलाकात हुई हो। मैं इस मामले में ज्यादा कुछ नहीं कह सकता। हां, राजस्थान के कई बड़े नेता संपर्क में जरूर हैं।
विज्ञापन
पूनिया ने कहा- कौए के पीछे भागने से पहले अपना कान देखिए
ट्विटर यूजर के सवाल और विनय मिश्रा के जवाब के बाद सतीश पूनिया ने इन अफवाहों का खंडन कर दिया। उन्होंने कहा, ''एक मित्र ने बताया विनय जी कि आपके राज्य में एक कहावत है कि कोई कहे कौआ कान ले गया तो कौए के पीछे भागने से पहले अपना कान देखिए। आप वरिष्ठ हैं। अफवाहों के पीछे भागने की जगह अपनी पार्टी के नेता से बात कर लेते।''
विज्ञापन