फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   supply of milk and vegetables will be disturbed in udaipur due to farmers protest on 9 july

दूध, दही, सब्जी, नहीं बेचेंगे किसान, जानिए कब और क्यों...

Wed, 05 Jul 2017 05:36 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर Updated Wed, 05 Jul 2017 05:36 PM IST
विज्ञापन
supply of milk and vegetables will be disturbed in udaipur due to farmers protest on 9 july
फाइल फोटो
राजस्थान में एक बार बड़े किसान आंदोलन की तैयारी है। इस बार इस आंदोलन का आगाज किसान पंचायत ने किया है। इसके तहत नौ जुलाई को राजस्थान में गांव बंद का आयोजन किया गया है। 
विज्ञापन


किसान महापंचायत के राष्ट्रीय अध्यक्ष रामपाल जाट ने आज उदयपुर में प्रेस कांफ्रेंस में यह जानकारी दी। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकारें किसानों को परेशान कर रही है जिसके चलते देशभर में किसान आंदोलन चल रहे है। राजस्थान की भाजपा सरकार पर आरोप लगाते हुए उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार चुनावी घोषणा पत्र में किए किसान हित के वादे भूलकर उनके आंदोलन को दबाने में लगी है। जाट ने कहा कि सरकार के खिलाफ इस आंदोलन की तैयारियां पूरी हो चुकी है। 
विज्ञापन

गांवों में लहराएगा काला झंडा

supply of milk and vegetables will be disturbed in udaipur due to farmers protest on 9 july
Agriculture - फोटो : DEMO PHOTO
रामपाल जाट ने कहा कि महापंचायत के आह्वान पर राजस्थान के 45 हजार गांवों में गांव बंद आयोजित होगा। इस दौरान गांव से सब्जी, दूध, दही और अन्य सामान बाहर नहीं जाने दिया जाएगा। किसान हाथ पर काली पट्टी बांधेंगे और घरों पर काले झंडे लगाकर विरोध दर्ज कराएंगे। 

उन्होंने दावा किया कि इस आंदोलन को 39 संगठनों ने समर्थन का दावा किया है। इस दौरान मंदसौर में किसान आंदोलन के दौरान मारे गए किसानों को श्रद्धांं​जलि दी जाएगी। 

जाट के अनुसार राजस्थान के 23 लाख 32 बत्तीस हजार किसान को गत वित्तीय सत्र में लोन दिया गया। जिसका प्रति किसान परिवार 40 लाख, 5 हजार, 500 रुपए का ऋण बकाया है, जिसे माफ किया जाए। सरकार 365 दिन गांव में किसानों से उनका अनाज लागत मूल्य पर पचास फीसदी लाभांश देकर खरीदे। प्रदेश मे हालात यह है कि सरकार द्वारा मूंगफली, सरसों,बाजरा और मूंग की खरीद नहीं करने से 45 अरब रुपए से ज्यादा का घाटा किसानों को हुआ है।
 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed