{"_id":"60eecb93f8eb4836310a6211","slug":"sog-in-jaipur-arrested-two-people-for-printing-counterfeit-notes-seized-fake-currency","type":"story","status":"publish","title_hn":"राजस्थान: जयपुर में जाली नोट छापने के आरोप में दो लोग गिरफ्तार, प्रिंटिंग मशीन और स्कैनर जब्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राजस्थान: जयपुर में जाली नोट छापने के आरोप में दो लोग गिरफ्तार, प्रिंटिंग मशीन और स्कैनर जब्त
Wed, 14 Jul 2021 05:03 PM IST
संजीव कुमार झा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
Published by: संजीव कुमार झा
Updated Wed, 14 Jul 2021 05:03 PM IST
सार
गिरफ्तारी के दौरान 5,80,900 रुपये के नकली नोट, प्रिंटिंग मशीन, लैमिनेटर भी जब्त किया गया है। मामले की जांच जारी है।
विज्ञापन
जयपुर में जाली नोट छापने का भंडाफोड़
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राजस्थान की राजधानी जयपुर में स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप (एसओजी) ने जाली नोट छापने के आरोप में दो लोगों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तारी के दौरान 5,80,900 रुपये के नकली नोट, प्रिंटिंग मशीन, लैमिनेटर भी जब्त किया गया है। मामले की जांच जारी है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार, राजस्थान पुलिस के विशेष कार्यबल (एसओजी) ने जयपुर के गोनेर इलाके में जाली नोट छापने का कारखाना पकड़ा है। पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार कर उनके पास से 5.80 लाख रुपये से अधिक के जाली नोट तथा नोट छापने के उपकरण बरामद किए हैं।
विज्ञापन
एसओजी के अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक अशोक राठौड़ ने बताया कि जयपुर के गोनेर इलाके में महिमा कोपल नाम की एक आवासीय योजना की एक विला पर मंगलवार रात दबिश दी गई। वहां मौके से पांच लाख 80 हजार 900 रुपये की भारतीय जाली मुद्रा, आधे छपे नोट, कलर प्रिंटर, स्कैनिग मशीन, लेमिनेटर, भारी मात्रा में नोट छापने के कागज व अन्य सामान जब्त कर दो आपूर्तिकर्ताओं को गिरफ्तार किया गया।
विज्ञापन
Rajasthan | The special operations group (SOG) in Jaipur arrested two people for printing counterfeit notes, seized fake currency worth Rs 5,80,900, printing machine, laminator etc. Investigation underway. pic.twitter.com/jA9Sk2vJnh
— ANI (@ANI) July 14, 2021
उन्होंने बताया कि एसओजी में दर्ज मुकदमे में वांछित अभियुक्त बृजेश मौर्या के बारे में मुखबिर से सूचना मिली कि वह अपने साथी प्रथम शर्मा के साथ मिलकर महिमा कोपल की एक विला में जाली भारतीय मुद्रा छापने का कारखाना चला रहा है। इस पर टीम ने बुधवार रात दबिश दी। वहां आरोपी बृजेश मौर्या व प्रथम शर्मा भारतीय जाली मुद्रा छापने की मशीनों व छपी मुद्रा के साथ नोटों की कटिंग करते हुए मिले।
टीम ने मौके से आरोपियों के कब्जे से 500 के 1147 नोट व 200 के 37 नोट, कुल 5,80,900 रुपये की भारतीय जाली मुद्रा, आधे छपे नोट, कलर प्रिंटर, स्कैनिंग मशीन, लेमिनेटर, भारी मात्रा में नोट छापने के कागज व नोट छापने के अन्य सामान जब्त किए। आरोपी कंप्यूटर, प्रिंटर, स्कैनर आदि के माध्यम से उच्च क्वालिटी की भारतीय जाली मुद्रा बना रहे थे।
राठौड़ ने बताया कि जब्त जाली मुद्रा हूबहू असली नोट की तरह ही दिखती है, जिसमे वाटर मार्क आरबीआई थ्रेड व संख्या का अंकन भी है। आरोपियों से विस्तृत पूछताछ जारी है।