{"_id":"58df1aa34f1c1bb01063f3da","slug":"sharukh-wave-the-hand-so-stampede-li-kesituation-create","type":"story","status":"publish","title_hn":"शाहरुख खान ने हाथ हिलाया इसलिए मची थी भगदड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शाहरुख खान ने हाथ हिलाया इसलिए मची थी भगदड़
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Sat, 01 Apr 2017 08:21 PM IST
विज्ञापन
शाहरुख
बॉलीवुड के किंग खान शाहरुख की मुश्किलें बढ़ सकती है। क्योंकि फिल्म रईस के प्रमोशन के लिए ट्रेन से मुम्बई से दिल्ली जाते समय उनके कारण कोटा रेलवे स्टेशन पर भगदड़ का माहौल हो गया था। इसी सबंध में 14 फरवरी 2017 को कोटा जीआरपी थाने में शाहरुख खान के खिलाफ भगदड़ का माहौल बनाने को लेकर केस दर्ज किया गया। गौरतलब है कि 24 जनवरी को जब शाहरुख ट्रेन से कोटा रेलवे स्टेशन पहुंचे तो उन्होंने कोच के बाहर आकर फैन्स का हाथ हिलाकर अभिवादन किया था। अब जीआरपी पुलिस कर जांच में यह सामने आया है कि शाहरुख के हाथ हिलाने के कारण ही भगदड़ जैसा माहौल कोटा स्टेशन पर हुआ था।
विज्ञापन
जिसमें कई छात्र व एक वेंडर घायल हो गया था। वेंडर विक्रम सिंह ने एसीजेएम रेलवे कोर्ट में इस्तगासा दिया था। इसके बाद कोर्ट के आदेश पर कोटा जीआरपी में शाहरुख खान के खिलाफ आईपीसी की धारा 147, 149, 427 व 120 के साथ पब्लिक प्रोपर्टी को नुकसान पहुंचाने के लिए धारा 145 व 146 में केस दर्ज किया गया था। कोटा जीआरपी की जांच टीम ने बड़ौदा जाकर भी इस मामले में बयान दर्ज किए है। गौरतलब है कि बड़ौदा में भी स्टेशन पर भगदड़ का माहौल हुआ था जिसमें एक व्यक्ति की जान चली गई थी। इसी तरह का कुछ भगदड़ जैसा माहौल सवाई माधोपुर स्टेशन पर भी देखने को मिला था लेकिन वहा कोई घायल नहीं हुआ था।
विज्ञापन