फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   security agencies get nothing from intruder hasan khan

जांच एजेंसियों को नहीं मिल सकी बार्डर पार से आए हसन से कोई जानकारी

Thu, 12 Oct 2017 12:28 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर Updated Thu, 12 Oct 2017 12:28 PM IST
विज्ञापन
security agencies get nothing from intruder hasan khan
हसन खां
शिफ्टिंग सेंड ड्यूंस के जरिए भारतीय सीमा में दाखिल हुए हसन खान ने सुरक्षा एजेंसियों में खलबली मचा दी थी। लेकिन घुसपैठिए हसन खान से दो दिन की पूछताछ के बाद भी एजेंसियों के हाथ खाली हैं।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार हसन पर अवैध घुसपैठ के अतिरिक्त कोई और मामला नहीं बन रहा है। इसलिए उसे अब स्थानीय पुलिस के हवाले किया जा रहा है। दरअसल पाक बॉर्डर से लगते जैसलमेर में घुसपैठिया हसन खान छह माह से अवैध तरीके से रहा है।
विज्ञापन


हालांकि वह अपने आप को जैसलमेर का ही निवासी बताता है। जानकारी के अनुसार वह करीब तीन दशक पूर्व शिफ्टिंग सेंड ड्यूंस का फायदा उठाकर पाकिस्तान के अमलकोट चला गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

मात्र पांच हजार रुपए में हो गई बार्डर पार करने की व्यवस्था

security agencies get nothing from intruder hasan khan
फाइल फोटो।
करीब छह माह पूर्व वह पाकिस्तान में सक्रिय अवैध रुप से बॉर्डर पार कराने वाले गिरोह को पांच हजार रुपए देकर और पुन: शिफ्टिंग सेंड ड्यूंस का फायदा उठाकर जैसलमेर के सम क्षेत्र पहुंच गया। इसके बाद हसन खान महाराष्ट्र व गुजरात भी होकर आया।

लेकिन कुछ दिन पूर्व जब वह पुन: सम पहुंचा तो पुलिस की इंटेलिजेंस विंग ने उसे गिरफ्तार कर लिया। दरअसल रातोंरात शिफ्ट होने वाले रेत के टीलों के कारण बॉर्डर की तारबंदी उनमें दब जाती है। जिसके कारण घुसपैठ आसान हो जाती है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed