फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Sachin Pilot says Congress will win all the three seats in Rajasthan assembly by elections 2021

राजस्थान : सचिन पायलट बोले- विधानसभा उपचुनाव में होगी कांग्रेस की जीत, भाजपा विपक्ष की भूमिका निभाने में नाकाम

Wed, 14 Apr 2021 04:58 PM IST
संजीव कुमार झा पीटीआई, जयपुर
पीटीआई, जयपुर Published by: संजीव कुमार झा Updated Wed, 14 Apr 2021 04:58 PM IST
सार

  • सचिन पायलट ने भाजपा पर मजबूत विपक्ष की भूमिका निभाने में नाकाम रहने का आरोप लगाया
  • पायलट ने संवाददाताओं से कहा कि मुझे लगता है कि राजस्थान विधानसभा उपचुनाव में  कांग्रेस पार्टी जीतेगी

विज्ञापन
Sachin Pilot says Congress will win all the three seats in Rajasthan assembly by elections 2021
सचिन पायलट

विस्तार

राजस्थान के पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पालयट ने राज्य में विधानसभा की तीन सीटों पर होने वाले उपचुनाव में कांग्रेस की जीत का विश्वास जताते हुए बुधवार को भाजपा पर मजबूत विपक्ष की भूमिका निभाने में नाकाम रहने का आरोप लगाया।

विज्ञापन


पायलट ने यहां पार्टी के प्रदेश मुख्यालय में संवाददाताओं से कहा कि मुझे लगता है कि तीनों जगह कांग्रेस पार्टी जीतेगी। हम चुनाव प्रचार के दौरान सरकार के कामों को जनता तक लेकर गए हैं। चुनाव प्रचार में जिन मंत्रियों व पदाधिकारियों की ड्यूटी लगाई गई थी, उन सबने मिलकर अच्छा काम किया है।
विज्ञापन


उन्होंने भाजपा और केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि मुझे लगता है कि जो बिखराव और टकराव भाजपा में है, उससे भी जनता बहुत नाखुश है। ये लोग राज्य में एक सक्रिय और मजबूत विपक्ष की भूमिका निभाने में नाकाम रहे। वहीं केंद्र सरकार ने जो किया है, चाहे कृषि कानून हों या महंगाई, वह हर जगह विफल रहे हैं और जनता सारी बातों को देख रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कांग्रेस नेता ने कहा कि मुझे पूरा विश्वास है कि हम सरकार के काम को लोगों तक पहुंचाने में कामयाब होंगे। कोरोना वायरस संक्रमण के एक बार फिर से फैलने को लेकर चिंता जताते हुए पायलट ने कहा कि बहुत अधिक गंभीर स्थिति है, क्योंकि संक्रमण की गति इस बार दोगुनी है। पिछली बार जब देश में प्रतिदिन एक लाख मामले आ रहे रहे थे तो लॉकडाउन था।

उन्होंने कहा कि इस बार हमें अपने अनुभव से सीखना चाहिए। पायलट ने हर नागरिक के टीकाकरण पर जोर दिया। विधायकों की नाराजगी और सरकार के साथ तालमेल संबंधी सवाल पर पायलट ने कहा कि नाराजगी की बात नहीं है.. जो व्यवहारिक, सामाजिक मुद्दे हैं, उनको हर जनप्रतिनिधि चाहे वह सरपंच, प्रधान, विधायक या मंत्री हो, समय समय पर उठाते रहते हैं... मुझे पूरा विश्वास और उम्मीद है कि जनप्रतिनिधियों ने जिन मुद्दों को उठाया था, उनपर तुरंत प्रभाव से कार्रवाई होनी चाहिए और मुझे लगता है कि कार्रवाई होगी भी।

उन्होंने कहा कि हमारी सरकार का लगभग ढाई साल का कार्यकाल पूरा हो चुका है और हमने जो वादे अपने घोषणा पत्र में किए थे, उन्हें पूरे भी किए हैं, लेकिन अभी जो वादे पूरे नहीं कर पाए हैं उसके के लिए शेष कार्यकाल में और गति से काम करना पड़ेगा।

पायलट ने कहा कि इसमें राजनीतिक नियुक्तियां हैं, मंत्रिमंडल का विस्तार है और जो भी करना है, पार्टी और सरकार मिलकर करेगी। पूर्व उपमुख्यमंत्री ने उम्मीद जताई कि उनके व उनके समर्थक विधायकों द्वारा उठाए गए मुद्दों पर विचार के लिए गठित समिति के निर्णय व आदेशों पर राज्यों में चुनाव व उपचुनाव की प्रक्रिया समाप्त होने के बाद काम होगा।


पायलट ने कहा कि मुझे विश्वास भी है, भरोसा भी है कि अब और ज्यादा विलंब नहीं होगा। और जो चर्चा की थी जो मुद्दे उठाये थे, जिन मुद्दों पर आम सहमति बनी थी, उनपर तुरंत प्रभाव से कार्रवाई होनी चाहिए और होगी भी। मुझे सोनिया गांधी पर पूरा विश्वास है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed