फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   road accident in sikar, two died

गाड़ी खड़ी करके पंक्चर सुधार रहे थे तभी ऐसे आई मौत

Sun, 27 Aug 2017 04:43 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर Updated Sun, 27 Aug 2017 04:43 PM IST
विज्ञापन
road accident in sikar, two died
घायल का इलाज करते डॉक्टर - फोटो : amar ujala
गाड़ी का टायर पंक्चर होने पर वे दोनों सड़क किनारे पंक्चर को ठीक कर रहे थे। तभी दौड़ती हुई मौत आई और उन्हें अपने साथ ले गई।
विज्ञापन


घटना सीकर जिले के रींगस कस्बे की है। यहां आज मनवार होटल के पास अज्ञात वाहन ने सड़क किनारे गाड़ी का टायर बदल रहे दो लोगों को कुचल दिया। इनसे दोनों की मौत हो गई। रींगस थाना पुलिस के अनुसार चौमूं कस्बे से सब्जी लेकर आ रही पिकअप रींगस से पहले पंक्चर हो गई। इस पर पिकअप चालक और उसका साथी होटल मनवार के पास सड़क किनारे गाड़ी को खड़ी करके टायर बदल रहे थे। इसी दौरान रींगस की तरफ से आए अज्ञात वाहन ने उनके टक्कर मार दी।


इससे रींगस के वार्ड 23 निवासी रामनारायण कुमावत की मौके पर ही मौत हो गई और बागड़ी नांगल निवासी हरिप्रसाद गंभीर रूप से घायल हो गया। दोनों को राजकीय अस्पताल लाया गया। यहां से हरिप्रसाद को जयपुर रैफर कर दिया गया। हरिप्रसाद ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। बाद में दोनों का रींगस के सरकारी अस्पताल में पोस्टमार्टम किया गया। हादसे के शिकार दोनों युवकों ने रींगस के खाटू मोड पर सब्जी की दुकान कर रखी थी।
विज्ञापन


दोनों युवकों की मौत के बाद खाटू मोड़ इलाके में शोक की लहर फैल गई। यहां वार्ड 23 के कुमावत मार्केट में व्यापारियों ने दुकानें बन्द कर दीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed