फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Randhawa says in Rajasthan PCC meeting that Indira had broken Pakistan into pieces, this is real patriotism

Politics: PCC की बैठक में बोले रंधावा, इंदिरा ने पाकिस्तान के टुकड़े कर दिए थे, यह है असली देशभक्ति

Mon, 13 Mar 2023 08:22 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Mon, 13 Mar 2023 08:22 PM IST
सार

PCC प्रभारी सुखजिंदर रंधावा ने कहा कि मैंने जो पुलवामा की बात कही थी वह यूं ही नहीं कही थी, ब्लकि मेरा घर पाकिस्तान बॉर्डर से मात्र पांच किलोमीटर की दूरी पर है। जब 1965 की लड़ाई हुई थी तब मेरी उम्र पांच साल थी। तब इसी कांग्रेस की सरकार थी और सेना ने पाकिस्तान को लाहौर तक खदेड़ दिया था।

विज्ञापन
Randhawa says in Rajasthan PCC meeting that Indira had broken Pakistan into pieces, this is real patriotism
PCC प्रभारी सुखजिंदर सिंह रंधावा - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के दफ्तर में सोमवार को कांग्रेस अधिकारियों की बैठक की गई। इस बैठक में प्रदेश प्रभारी सुखजिंदर रंधावा, मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और PCC अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा भी मौजूद रहे। बैठक के बाद में मीडिया से बातचीत में प्रदेश प्रभारी सुखजिंदर रंधावा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर बड़ा बयान दिया। उन्होंने कहा कि मोदी का राज जाएगा जब ही देश का विकास होगा।

विज्ञापन


'कांग्रेस ने देश के गौरव के लिए पाकिस्तान को झुका दिया'
इस दौरान रंधावा ने कहा कि मैंने जो पुलवामा की बात कही थी वह यूं ही नहीं कही थी, ब्लकि मेरा घर पाकिस्तान बॉर्डर से मात्र पांच किलोमीटर की दूरी पर है। जब 1965 की लड़ाई हुई थी तब मेरी उम्र पांच साल थी। तब इसी कांग्रेस की सरकार थी और सेना ने पाकिस्तान को लाहौर तक खदेड़ दिया था। 1971 में जब दोबारा लड़ाई हुई तब भी कांग्रेस की ही सरकार थी और सेना ने पाकिस्तान की फौज को घुटनों पर ला दिया था। कांग्रेस की नेता इंदिरा गांधी ने एक लाख पाकिस्तानी सैनिकों को हथियार गिराने पर मजबूर किया था।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि कांग्रेस की इंदिरा गांधी ने ही पाकिस्तान को दो टुकड़ों में बांट दिया था। यह है असली देशभक्ति और कांग्रेस ही है असली देशभक्त, जिसने देश के गौरव के लिए पाकिस्तान को झुका दिया। रंधावा ने आगे कहा कि इसलिए मैं कहता हूं कि जब मोदी राज खत्म होगा तब ही देश का विकास होगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

Randhawa says in Rajasthan PCC meeting that Indira had broken Pakistan into pieces, this is real patriotism
PCC प्रभारी सुखजिंदर रंधावा और मुख्यमंत्री अशोक गहलोत - फोटो : अमर उजाला

'भाजपा वीरांगनाओं को बहलाकर सड़क पर बैठाकर सरकार को बदनाम कर रही' 
कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने कहा कि प्रदेश कांग्रेस का ब्लॉक तक का ढांचा तैयार है। अब हमारे कार्यकर्ता बूथ और एक-एक व्यक्ति तक जाकर मोदी सरकार की जो खामियां हैं, उनको लोगों तक पहुंचाने का काम करेंगे। भाजपा जो पेपर लीक पर बार-बार हंगामा करती है और मुद्दा बनाने का प्रयास करती है वो सब बातें हैं।

PCC अध्यक्ष ने कहा कि पूरे देश में सिर्फ राजस्थान एक मात्र राज्य है जिसने तीन लाख 50 हजार नौकरियां दी हैं और बाकी दिसंबर के पहले दे दी जाएगी। उन्होंने कहा कि गुजरात, मध्य प्रदेश, पंजाब और उत्तराखंड सब जगह पेपर लीक हुए हैं। यह पूरे देश की समस्या है, परंतु जो कानून राजस्थान में है वह किसी भी अन्य राज्य में नहीं है। भाजपा के पास सरकार के खिलाफ कोई मुद्दा नहीं है, इसलिए पेपर लीक का मुद्दा उठा रही है। अब भाजपा ने राजस्थान को पूरे देश में बदनाम करने के लिए पिछले दिनों जो किया, वह सही नहीं है। देवर को नौकरी कैसे दे सरकार, भाजपा केवल वीरांगनाओं को बहलाकर कर नौकरियों का झांसा देकर सड़क पर बिठाकर सरकार को बदनाम कर रही है।

डोटासरा ने कहा कि हम शहीदों का सम्मान करते हैं। अगर शहीदों के परिवार को कोई भी तकलीफ है तो सरकार उनके साथ है। उनकी हर मांग पूरी की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed