{"_id":"630a4752ab771a7fe1280ab7","slug":"rajasthan-student-union-election-slogans-of-pakistan-zindabad-in-election-celebration-in-pali","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajasthan Student Union Election: जीत के जश्न में लगे पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे, नाराज लोग पहुंचे थाने","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajasthan Student Union Election: जीत के जश्न में लगे पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे, नाराज लोग पहुंचे थाने
Sat, 27 Aug 2022 10:03 PM IST
अरविंद कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पाली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पाली
Published by: अरविंद कुमार
Updated Sat, 27 Aug 2022 10:03 PM IST
सार
राजस्थान में आज छात्र संघ चुनाव 2022 का परिणाम आज आ गया है। ऐसे में पाली जिले से एक बड़ी खबर सामने आई है। यहां पर एनएसयूआई की जीत के बाद पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे लगे।
विज्ञापन
नारेबाजी के खिलाफ ज्ञापन देते हुए लोग
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पाली के मारवाड़ जंक्शन से बड़ी खबर सामने आई है। यहां पर हुए छात्र संघ चुनाव 2022 में मारवाड़ जंक्शन कॉलेज में सभी पदों पर एनएसयूआई के प्रत्याशियों से जीत दर्ज की है। ऐसे में उपाध्यक्ष पद पर एनएसयूआई के फिजा खान के विजयी होते ही कॉलेज में पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे लगने शुरू हो गए।
विज्ञापन
बता दें कि मारवाड़ जंक्शन कॉलेज में छात्र संघ चुनाव परिणाम आने के बाद यह मामला सामने आया। हालांकि, जैसे ही इसकी जानकारी लोगों को लगी। तुरंत ही लोग आक्रोशित हो उठे और थाने पहुंचकर विरोध दर्ज करवाया। पुलिस को ज्ञापन सौंपते हुए लोगों ने मांग किया कि पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे लगाने वाले लोगों पर पुलिस तत्काल प्रभाव से कार्रवाई करे। ऐसे लोग समाज के लिए कलंक हैं।
विज्ञापन