{"_id":"5a2fd3544f1c1b8e698c1476","slug":"rajasthan-sikar-5-vehicles-collided-with-each-other-on-sikar-jaipur-highway-near-reengus","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"एक साथ 5 वाहन भिड़े, तीन की मौत और आधा दर्जन घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक साथ 5 वाहन भिड़े, तीन की मौत और आधा दर्जन घायल
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Tue, 12 Dec 2017 07:11 PM IST
विज्ञापन
हादसे में भिड़े 5 वाहन
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक बार फिर से हाइवे पर मौत का तांडव देखने को मिला, जिसमें एक साथ 5 वाहन आपस में भिड़ गए और तीन लोगों की जान चली गई।
राजस्थान के सीकर जिले के रींगस थाना इलाके के भोपतपुरा गांव के पास पांच वाहनों की भिड़ंत हो गई, जिसमें तीन लोगों की दर्दनाक मौत हो गई और आधा दर्जन लोग घायल हो गए। रींगस थाने के एएसआई रघुनाथ प्रसाद सिंह ने बताया कि तीन मोटरसाइकिल, एक बस और कार की आपस में भोपतपुरा के पास भिड़ंत हो गई, जिसमें अलग अलग बाइकों पर सवार तीन लोग काल का ग्रास बन गए।
पुलिस के अनुसार गम्भीर घायलों को जयपुर रैफर कर दिया गया है। बाकियों का इलाज स्थानीय अस्पताल में चल रहा है।

पहले बस ने मारी कार को टक्कर, फिर...
हादसे में घायल हुए लोगों को पहुंचाया गया अस्पताल
- फोटो : Amar Ujala
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार भोपतपुरा के पास एक कार हाइवे पर कट से मुड़ रही थी, इसी दौरान जयपुर की ओर से आ रही एक लोक परिवहन सेवा की बस ने कार को टक्कर मार दी और टक्कर के बाद कार सामने से आ रही बाइकों से टकरा गई। इससे चपेट में बाइकसवार आ गए और उनकी दर्दनाक मौत हो गई।
हादसे में भोपातपुरा निवासी दौलतराम पुत्र मालाराम जाट, रींगस के वार्ड 13 निवासी विनोद गुप्ता पुत्र प्रेमचंद और फागी के कुंडली निवासी छीतरमल पुत्र बनवारीलाल मीणा की मौत हो गई। हादसे में संतोषपुरा निवासी सांवरमल पुत्र गणेशराम जाट, भोपातपुरा निवासी सुरेंद्र पुत्र नारूराम जाट, मनीष पुत्र दौलतराम जाट और बाबूलाल पुत्र बनवारी लाल जाट गंभीर रूप से घायल हो गए। इनमें से सांवरमल और सुरेंद्र को जयपुर रैफर कर दिया गया है। हादसे के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी पांचो वाहनों को जब्त कर लिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।